बड़ी खबर: अवैध निर्माण पर एमडीडीए सख्त । उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने की समीक्षा बैठक

देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) ने प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माण, अवैध प्लॉटिंग और अनियमित विकास गतिविधियों के खिलाफ अपना अभियान और तेज कर दिया है। इसी क्रम में एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की अध्यक्षता में पछवादून क्षेत्र में विशेष क्षेत्रीय कैंप आयोजित किया गया, जिसमें अवैध निर्माण संबंधी शिकायतों और उन पर की […]

देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) ने प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माण, अवैध प्लॉटिंग और अनियमित विकास गतिविधियों के खिलाफ अपना अभियान और तेज कर दिया है। इसी क्रम में एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की अध्यक्षता में पछवादून क्षेत्र में विशेष क्षेत्रीय कैंप आयोजित किया गया, जिसमें अवैध निर्माण संबंधी शिकायतों और उन पर की गई कार्रवाई की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान अधिकारियों ने क्षेत्र में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अवैध निर्माण और अवैध प्लॉटिंग के मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा शिकायतों का समयबद्ध और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

निरीक्षण के दौरान स्वीकृत निर्माणाधीन भवनों एवं प्लॉटिंग परियोजनाओं के स्वीकृत मानचित्रों का भी परीक्षण किया गया। इस दौरान यह सुनिश्चित किया गया कि सभी निर्माण कार्य प्राधिकरण से स्वीकृत नक्शों और भवन निर्माण नियमों के अनुरूप ही किए जा रहे हैं।

एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी का बयान

एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि प्राधिकरण क्षेत्र में सुनियोजित एवं नियमसम्मत विकास सुनिश्चित करना एमडीडीए की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि अवैध निर्माण और अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी की जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी परियोजनाएं स्वीकृत मानचित्र एवं प्राधिकरण के मानकों के अनुरूप ही संचालित हों। साथ ही नागरिकों से भी अपील की कि किसी भी प्रकार का भवन निर्माण या प्लॉट खरीदने से पहले संबंधित स्वीकृतियों की जांच अवश्य करें, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की कानूनी समस्या का सामना न करना पड़े।

एमडीडीए ने स्पष्ट किया है कि अवैध निर्माण और अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Also Read This

ब्रेकिंग: श्रीनगर नगर निगम मेयर आरती भंडारी ने 10 पार्षद सहित ने थामा भाजपा का दामन

जयप्रकाश नौगाई  श्रीनगर गढ़वाल ------श्रीनगर गढ़वाल की नगर निगम की महापौर आरती भंडारी एवं उनके पति जो पूर्व में जिला पंचायत सदस्य रह चुके...

ब्रेकिंग: भारी वर्षा को देखते हुए कल इस जिले में सभी स्कूल बंद

पौड़ी गढ़वाल ----- जयप्रकाश नौगाई उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में भारी बारिश और आकाशीय बिजली की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts