बड़ी खबर: शिक्षा विभाग में अफ़सरों के फेरबदल । विनोद प्रसाद सिमल्टी बने माध्यमिक शिक्षा निदेशक

जयप्रकाश नोगाई  उत्तराखंड शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक मुकुल कुमार सती के सेवानिवृत्त होने के बाद विनोद प्रसाद सिमल्टी को प्रभारी निदेशक, माध्यमिक शिक्षा उत्तराखंड की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह आदेश शिक्षा सचिव रविनाथ रमनकी ओर से जारी किए गए। वर्तमान में उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद, रामनगर […]

जयप्रकाश नोगाई 

उत्तराखंड शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक मुकुल कुमार सती के सेवानिवृत्त होने के बाद विनोद प्रसाद सिमल्टी को प्रभारी निदेशक, माध्यमिक शिक्षा उत्तराखंड की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह आदेश शिक्षा सचिव रविनाथ रमनकी ओर से जारी किए गए।

वर्तमान में उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद, रामनगर के सचिव पद पर तैनात विनोद प्रसाद सिमल्टी को शिक्षा विभाग में लंबे प्रशासनिक अनुभव के आधार पर यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।

शिक्षा विभाग में निभा चुके हैं कई महत्वपूर्ण भूमिकाएं

विनोद प्रसाद सिमल्टी शिक्षा विभाग में कई अहम पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। मुख्य शिक्षा अधिकारी समेत कई जिम्मेदार पदों पर रहते हुए उन्होंने विभागीय कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

विशेष रूप से उत्तराखंड बोर्ड के सचिव रहते हुए उन्होंने कई उल्लेखनीय कार्य किए। उनके कार्यकाल में बोर्ड परीक्षाओं के परिणामों को नए शिक्षा सत्र शुरू होने से पहले घोषित करने की व्यवस्था मजबूत हुई। साथ ही कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड कॉपियों के मूल्यांकन अंकों की ऑनलाइन प्रणाली विकसित कर प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और तेज बनाया गया।

अन्य अधिकारियों को भी मिली नई जिम्मेदारियां

शिक्षा विभाग में जारी आदेशों के तहत अन्य अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं—देंखे लिस्ट

 

शिक्षा व्यवस्था में सुधार की उम्मीद

इन नियुक्तियों के बाद उम्मीद की जा रही है कि उत्तराखंड की शिक्षा व्यवस्था में प्रशासनिक निर्णयों की गति और कार्यक्षमता बढ़ेगी। खासतौर पर बोर्ड परीक्षाओं, मूल्यांकन प्रणाली और शैक्षणिक प्रशासन में नए बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

Also Read This

ब्रेकिंग: श्रीनगर नगर निगम मेयर आरती भंडारी ने 10 पार्षद सहित ने थामा भाजपा का दामन

जयप्रकाश नौगाई  श्रीनगर गढ़वाल ------श्रीनगर गढ़वाल की नगर निगम की महापौर आरती भंडारी एवं उनके पति जो पूर्व में जिला पंचायत सदस्य रह चुके...

ब्रेकिंग: भारी वर्षा को देखते हुए कल इस जिले में सभी स्कूल बंद

पौड़ी गढ़वाल ----- जयप्रकाश नौगाई उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में भारी बारिश और आकाशीय बिजली की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts