हादसा : ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर बस और मैक्स की आमने-सामने भिड़ंत

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार को बड़ा सड़क हादसा टल गया। तीनधारा के पास एक यात्री बस और मैक्स वाहन की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों में सवार यात्रियों के बीच अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी […]

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार को बड़ा सड़क हादसा टल गया। तीनधारा के पास एक यात्री बस और मैक्स वाहन की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों में सवार यात्रियों के बीच अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई और सभी सुरक्षित बच गए।

जोशीमठ जा रही बस से टकराई मैक्स

पुलिस के अनुसार, हरिद्वार से करीब 25 यात्रियों को लेकर जोशीमठ जा रही बस जब तीनधारा के पास पहुंची, तभी सामने से देहरादून की ओर जा रही मैक्स वाहन, जिसमें आठ यात्री सवार थे, से उसकी आमने-सामने टक्कर हो गई।

हादसे के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची । पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों वाहनों में फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला और वैकल्पिक वाहनों की व्यवस्था कर सभी यात्रियों को उनके गंतव्य के लिए रवाना किया।

कुछ यात्रियों को बदन दर्द की शिकायत

हादसे के समय मैक्स वाहन में कुछ यात्री सो रहे थे। अचानक टक्कर लगने से कुछ लोगों को मांसपेशियों में खिंचाव और हल्के बदन दर्द की शिकायत हुई, लेकिन किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई। सभी की स्थिति सामान्य है।

हादसे के बाद कुछ समय के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर सड़क पर यातायात को जल्द ही सामान्य करा दिया। फिलहाल दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

 

Also Read This

Aadhaar-PAN Address Change : मिनटो में घर बैठे  बदलें Aadhaar और PAN कार्ड का पता। जानें कैसे?

Aadhaar PAN Address Update 2026: अगर आपने हाल ही में नया घर खरीदा है या किसी नए पते पर शिफ्ट हुए हैं, तो आपके...

बड़ी खबर : पी.सी. ध्यानी ने संभाला यूपीसीएल के एमडी का कार्यभार। उपभोक्ता सेवाओं और स्मार्ट बिजली व्यवस्था पर रहेगा फोकस

देहरादून: उत्तराखंड शासन ने पी.सी. ध्यानी को उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPCL) का नया प्रबंध निदेशक (Managing Director) नियुक्त किया है। शासन के आदेश...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts