बिग ब्रेकिंग: कल इस जिले में सभी स्कूल बंद। देखें आदेश 

देहरादून। उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा जारी रेड अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने जनपद देहरादून में 10 जुलाई 2026 (शुक्रवार) को कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, गैर-सरकारी और निजी स्कूलों के साथ-साथ […]

देहरादून। उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा जारी रेड अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है।

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने जनपद देहरादून में 10 जुलाई 2026 (शुक्रवार) को कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, गैर-सरकारी और निजी स्कूलों के साथ-साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है।

IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

जिलाधिकारी कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) और नेशनल डिजास्टर अलर्ट पोर्टल के ताजा मौसम पूर्वानुमान में अगले 24 घंटे के दौरान देहरादून जिले के कई क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश, आकाशीय बिजली गिरने और अत्यंत तीव्र वर्षा की संभावना जताई गई है।

इसी को देखते हुए जनपद में रेड अलर्ट जारी किया गया है।

सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

जारी आदेश के अनुसार 10 जुलाई 2026 को देहरादून जिले के अंतर्गत संचालित सभी—सरकारी स्कूल,सहायता प्राप्त विद्यालय,निजी स्कूल,सीबीएसई, आईसीएसई एवं अन्य बोर्ड से संबद्ध विद्यालय,कक्षा 1 से 12 तक के सभी शैक्षणिक संस्थान,सभी आंगनबाड़ी केंद्र पूरी तरह बंद रहेंगे।

प्रशासन ने दिए सख्त निर्देश

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मुख्य शिक्षा अधिकारी (CEO) देहरादून और जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि सभी विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में इस आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जाए।

लोगों से सतर्क रहने की अपील

जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि रेड अलर्ट के दौरान बिना जरूरी कारण घर से बाहर न निकलें। नदी-नालों, भूस्खलन संभावित क्षेत्रों और जलभराव वाले स्थानों से दूर रहें तथा प्रशासन और मौसम विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

Also Read This

देहरादून महायोजना-2041: एमडीडीए का जनसुनवाई अभियान लगातार जारी । चौथे दिन नागरिकों ने रखे सुझाव

देहरादून: राजधानी देहरादून के सुनियोजित और दीर्घकालिक विकास के उद्देश्य से तैयार की जा रही देहरादून महायोजना-2041 के तहत मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) की...

जॉब्स ब्रेकिंग : यहां मिलेगी बिना पेपर नौकरी, 30 हजार मिलेगी सैलरी !

नई दिल्ली: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के अंतर्गत आने वाले भारतीय...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts