बड़ी खबर : बद्रीनाथ में चढ़ावा चोरी मामले में गिरफ्तारी पर रोक लगाने के लिए हाईकोर्ट पहुंचा नौटियाल

नैनीताल/रिपोर्ट – कमल जगाती  विश्व प्रसिद्ध श्री बदरीनाथ धाम में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाई जाने वाली ‘थाली भेंट’ की गणना के दौरान कथित वित्तीय अनियमितता का मामला अब उत्तराखंड हाईकोर्ट पहुंच गया है। मामले में निलंबित मंदिर समिति कर्मचारी प्रमोद नौटियाल ने अपने निलंबन आदेश, दर्ज एफआईआर को निरस्त करने और गिरफ्तारी पर रोक लगाने की […]

नैनीताल/रिपोर्ट – कमल जगाती 

विश्व प्रसिद्ध श्री बदरीनाथ धाम में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाई जाने वाली ‘थाली भेंट’ की गणना के दौरान कथित वित्तीय अनियमितता का मामला अब उत्तराखंड हाईकोर्ट पहुंच गया है। मामले में निलंबित मंदिर समिति कर्मचारी प्रमोद नौटियाल ने अपने निलंबन आदेश, दर्ज एफआईआर को निरस्त करने और गिरफ्तारी पर रोक लगाने की मांग करते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। मामले की सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति आलोक मेहरा की एकलपीठ ने राज्य सरकार से पूरे मामले पर स्थिति स्पष्ट करने को कहा है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 16 जुलाई को होगी।

सोशल मीडिया से मिली शिकायत के बाद शुरू हुई जांच

मामले के अनुसार, 2 जुलाई 2026 को श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति को सोशल मीडिया के माध्यम से सूचना मिली थी कि बदरीनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की ओर से चढ़ाई जाने वाली थाली भेंट की गणना के दौरान वित्तीय गड़बड़ी हुई है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मंदिर समिति के अध्यक्ष के निर्देश पर तत्काल एक विभागीय जांच समिति गठित की गई।

प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में सामने आया कि मंदिर समिति के कर्मचारी प्रमोद नौटियाल ने कथित रूप से सुबह करीब 9 बजे से 9:30 बजे के बीच थाली भेंट की गणना स्थल से अवैध रूप से धनराशि उठाई थी। जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर मंदिर समिति ने इस मामले में आगे की कार्रवाई शुरू की।

निलंबन के बाद दर्ज हुई एफआईआर

प्रारंभिक जांच में आरोपों की पुष्टि होने के बाद मंदिर समिति ने आरोपी कर्मचारी प्रमोद नौटियाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। इसके बाद श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के प्रभारी मंदिर अधिकारी युद्धवीर पुष्पवान ने बद्रीनाथ कोतवाली में लिखित तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

पुलिस ने प्राप्त तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, निलंबित कर्मचारी ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाते हुए अपने खिलाफ की गई कार्रवाई को चुनौती दी है।

ये भी पढ़े :

16 जुलाई को होगी अगली सुनवाई

हाईकोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्य सरकार से इस पूरे प्रकरण पर स्पष्ट जवाब मांगा है। अदालत अब 16 जुलाई को अगली सुनवाई में सरकार का पक्ष सुनने के बाद आगे की कार्रवाई पर फैसला करेगी।

यह मामला इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि बदरीनाथ धाम में श्रद्धालुओं की ओर से चढ़ाई जाने वाली थाली भेंट आस्था से जुड़ी होती है। ऐसे में वित्तीय अनियमितता के आरोप सामने आने के बाद मंदिर प्रशासन की कार्यप्रणाली भी चर्चा में आ गई है। अब सभी की नजर हाईकोर्ट की अगली सुनवाई और जांच की प्रगति पर टिकी हुई है।

Also Read This

Join Indian Army : बिना पेपर आर्मी में लेफ्टिनेंट बनने का शानदार मौका , 380 पदों पर भर्ती; 18 लाख मिलेगा पैकेज !

नई दिल्ली: भारतीय सेना में अधिकारी बनने का सपना देखने वाले इंजीनियरिंग छात्रों और युवाओं के लिए शानदार अवसर आया है। भारतीय सेना (Indian...

बिग ब्रेकिंग: धामी कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को आयोजित उत्तराखंड कैबिनेट बैठक में राज्यहित से जुड़े 10 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts