हादसा(दुःखद)- सरयू नदी के तेज बहाव में बहा 8 वर्षीय मासूम, सर्च ऑपरेशन जारी

बागेश्वर/कपकोट। उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के कपकोट क्षेत्र में सावन के पहले सोमवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। शिवालय मंदिर के पास सरयू नदी के तेज बहाव में लाहुर गांव का 8 वर्षीय मासूम राकेश बह गया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस, SDRF, NDRF और […]

बागेश्वर/कपकोट। उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के कपकोट क्षेत्र में सावन के पहले सोमवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। शिवालय मंदिर के पास सरयू नदी के तेज बहाव में लाहुर गांव का 8 वर्षीय मासूम राकेश बह गया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस, SDRF, NDRF और फायर सर्विस की टीमें मौके पर पहुंचीं और नदी में युद्धस्तर पर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सावन के पहले सोमवार के अवसर पर शिवालय मंदिर में जलाभिषेक और पूजा-अर्चना के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। इसी दौरान आठ वर्षीय राकेश नदी के किनारे पहुंच गया। अचानक उसका पैर फिसला या वह तेज बहाव की चपेट में आ गया और देखते ही देखते उफनती सरयू नदी में बह गया।

मौके पर मौजूद लोगों ने उसे बचाने की भरसक कोशिश की, लेकिन नदी का तेज बहाव होने के कारण बच्चा कुछ ही क्षणों में आंखों से ओझल हो गया।

SDRF, NDRF और पुलिस चला रही सर्च ऑपरेशन

घटना की सूचना मिलते ही कपकोट पुलिस, SDRF, NDRF और फायर सर्विस की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं। नदी में लापता बच्चे की तलाश के लिए लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है। बचाव दल लगातार नदी के विभिन्न हिस्सों में तलाश कर रहे हैं और अभियान जारी है।

घटना की सूचना मिलने के बाद क्षेत्रीय विधायक सुरेश गड़िया भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने राहत एवं बचाव कार्यों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को सर्च ऑपरेशन में तेजी लाने तथा हरसंभव संसाधन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

हादसे के बाद मासूम के माता-पिता और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल है। स्थानीय लोग बच्चे के सकुशल मिलने की दुआ कर रहे हैं।

लगातार बारिश से उफान पर सरयू और गोमती नदी

बागेश्वर और कपकोट क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण सरयू और गोमती नदियां खतरे के निशान के ऊपर बह रही हैं। नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से जनजीवन प्रभावित हुआ है और कई स्थानों पर खतरे की स्थिति बनी हुई है।

जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान नदी-नालों के किनारे जाने से बचें और किसी भी प्रकार का अनावश्यक जोखिम न उठाएं। विशेष रूप से बच्चों पर नजर रखने और उन्हें नदी के आसपास अकेला न छोड़ने की सलाह दी गई है।

फिलहाल पूरे कपकोट क्षेत्र की निगाहें चल रहे सर्च ऑपरेशन पर टिकी हैं और हर कोई मासूम राकेश के सुरक्षित मिलने की प्रार्थना कर रहा है।

Also Read This

बड़ी खबर : टमाटर उत्पादकों पर दोहरी मार, औने-पौने दामों से आर्थिक संकट में किसान, बंद की तुड़ान

पुरोला/नौगांव, उत्तरकाशी, 21 जुलाई। नीरज उत्तराखंडी प्रदेश के सबसे बड़े टमाटर उत्पादक क्षेत्र रंवाई घाटी में इस बार टमाटर उत्पादक किसानों पर दोहरी मार पड़...

ब्रेकिंग: इन जिलों में अगले 24 घंटे भारी बारिश का  अलर्ट। IMD की चेतावनी

देहरादून। नीरज उत्तराखंडी उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने उत्तरकाशी, देहरादून और बागेश्वर जिलों के...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts