बिग ब्रेकिंग : कल इस जिले में सभी स्कूल बंद,देंखे आदेश

बागेश्वर से राजकुमार सिंह परिहार रिपोर्ट उत्तराखंड में लगातार बिगड़ते मौसम को देखते हुए बागेश्वर जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD), देहरादून द्वारा 21 जुलाई 2026 (मंगलवार) के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट के मद्देनजर जिले के सभी सरकारी, अशासकीय और निजी विद्यालयों (कक्षा 1 से 12 तक) तथा आंगनबाड़ी […]

बागेश्वर से राजकुमार सिंह परिहार रिपोर्ट

उत्तराखंड में लगातार बिगड़ते मौसम को देखते हुए बागेश्वर जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD), देहरादून द्वारा 21 जुलाई 2026 (मंगलवार) के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट के मद्देनजर जिले के सभी सरकारी, अशासकीय और निजी विद्यालयों (कक्षा 1 से 12 तक) तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित कर दिया गया है।

जिलाधिकारी अपूर्वा पांडे ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी करते हुए कहा है कि छात्रों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है।

भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार 21 जुलाई को बागेश्वर जिले में कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश, गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने तथा तेज से अत्यंत तेज वर्षा होने की संभावना है। खराब मौसम को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियातन सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद रखने का निर्णय लिया है।

इन संस्थानों में रहेगा अवकाश

जिलाधिकारी के आदेश के अनुसार मंगलवार, 21 जुलाई 2026 को जिले में संचालित—कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी विद्यालय,अशासकीय विद्यालय,निजी विद्यालय,सभी आंगनबाड़ी केंद्र पूरी तरह बंद रहेंगे।

ये भी पढ़े :

अधिकारियों को दिए गए सख्त निर्देश

जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी (CEO) बागेश्वर और जिला कार्यक्रम अधिकारी को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही स्पष्ट किया गया है कि आदेश का उल्लंघन करने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

जिला प्रशासन ने अभिभावकों और आम नागरिकों से अपील की है कि मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी को गंभीरता से लें। अनावश्यक यात्रा से बचें और नदी-नालों, भूस्खलन संभावित क्षेत्रों तथा संवेदनशील स्थानों से दूर रहें। किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

Also Read This

बड़ी खबर: उत्तरकाशी में फूटा युवाओं का आक्रोश, पेपर लीक और भर्ती धांधली के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

उत्तरकाशी, 22 जुलाई 2026।नीरज उत्तराखंडीप्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक और भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली के विरोध में बुधवार को...

हाईवोल्टेज ड्रामा : नशे में धुत बारातियों ने महिलाओं से की छेड़छाड़। जमकर हुई मारपीट,बिना दुल्हन लौटी बारात

रुड़की: हरिद्वार जिले के रुड़की में एक शादी समारोह उस समय विवाद का केंद्र बन गया, जब बारात में शामिल कुछ युवकों पर महिलाओं...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts