ब्रेकिंग : हरिद्वार-देहरादून हाईवे पर चलती रोडवेज बस में लगी आग; यात्रियों में मची चीख-पुकार 

देहरादून: उत्तराखंड में हरिद्वार से देहरादून आ रही उत्तराखंड परिवहन निगम की बस में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। रायवाला के नेपालीफार्म के समीप चलती बस के इंजन से पहले धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगीं। बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, चालक की […]

देहरादून: उत्तराखंड में हरिद्वार से देहरादून आ रही उत्तराखंड परिवहन निगम की बस में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। रायवाला के नेपालीफार्म के समीप चलती बस के इंजन से पहले धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगीं। बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया और सभी यात्री सुरक्षित बस से बाहर निकलने में कामयाब रहे।

घटना गुरुवार दोपहर करीब 1:45 बजे की है। हरिद्वार से देहरादून की ओर जा रही रोडवेज बस नेपालीफार्म के पास पहुंची ही थी कि अचानक उसके इंजन से धुआं निकलने लगा। कुछ ही देर में धुआं आग की लपटों में बदल गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए चालक ने तत्काल बस को सड़क किनारे रोका और सभी यात्रियों को सुरक्षित नीचे उतार दिया।

चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

बस में अचानक आग लगने से यात्रियों में दहशत फैल गई। हालांकि, चालक ने बिना देर किए यात्रियों को बस से बाहर निकाल लिया। यदि समय रहते बस नहीं रोकी जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना में किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है।

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली रायवाला पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, बस में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

आधे घंटे तक बाधित रहा हाईवे पर यातायात

बस में आग लगने की घटना के चलते हरिद्वार-देहरादून हाईवे पर यातायात भी प्रभावित हुआ। नेपालीफार्म के पास करीब आधे घंटे तक वाहनों की आवाजाही बाधित रही। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और आग बुझने के बाद यातायात सुचारू कराया।

वहीं, बस से सुरक्षित उतारे गए यात्रियों को परिवहन निगम की दूसरी बस के माध्यम से उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में सभी यात्री सुरक्षित रहे।

Also Read This

बड़ी खबर : कैंट विधानसभा को 48.44 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात; सीएम धामी की आठ महत्वपूर्ण घोषणाएं

सीएम धामी ने 23 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, क्षेत्र के लिए आठ महत्वपूर्ण घोषणाएंदेहरादून, 19 नवंबर। नीरज उत्तराखंडी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार...

न्याय की गुहार में रात भर थाने में बैठी जौनसार की बेटी। 4 साल तक शोषण का आरोप,गिरफ्तारी की माँग

कालसी/ जौनसार बावर। 19 नवंबर 2026;नीरज उत्तराखंडी थाने की चौखट पर न्याय की रात जौनसार की बेटी का आरोप—चार-पांच साल तक शादी का भरोसा...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts