डबल मर्डर :पथरेश्वर महादेव मंदिर में दो साधुओं की हत्या कर जंगल में दफनाए शव

हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के लक्सर क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पथरी थाना क्षेत्र स्थित पथरेश्वर महादेव मंदिर में रहने वाले दो साधुओं की कथित हत्या कर उनके शव मंदिर के पास जंगल में गड्ढा खोदकर दबा दिए गए। घटना का खुलासा होने के बाद पूरे इलाके में सनसनी […]

हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के लक्सर क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पथरी थाना क्षेत्र स्थित पथरेश्वर महादेव मंदिर में रहने वाले दो साधुओं की कथित हत्या कर उनके शव मंदिर के पास जंगल में गड्ढा खोदकर दबा दिए गए। घटना का खुलासा होने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने दोनों शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।

सेवादार की सूचना से खुला सनसनीखेज मामला

जानकारी के अनुसार मंदिर के एक सेवादार ने पुलिस को सूचना दी कि मंदिर में रहने वाले दो साधु कई दिनों से लापता हैं और उनके साथ किसी अनहोनी की आशंका है। सूचना मिलते ही पथरी थाना प्रभारी रविंद्र सिंह पुलिस टीम और फॉरेंसिक विशेषज्ञों के साथ मौके पर पहुंचे।

जांच के दौरान पुलिस ने मंदिर के समीप जंगल में संदिग्ध स्थान पर खुदाई कराई। खुदाई में दोनों साधुओं के शव गड्ढे से बरामद हुए। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि हत्या करने के बाद सबूत मिटाने की नीयत से शवों को जमीन में दबा दिया गया था।

मुख्य पुजारी पर गहरा शक, घटना के बाद से लापता

पुलिस की शुरुआती जांच में मंदिर के मुख्य पुजारी की भूमिका संदिग्ध मानी जा रही है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद से मुख्य पुजारी फरार है। उसकी तलाश के लिए पुलिस की कई टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं।

जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने में जुटी हैं कि हत्या के पीछे क्या वजह थी और इसमें कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल था या नहीं।

घटनास्थल से पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने कई महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण और हत्या के समय का पता चल सकेगा, जिससे जांच को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।

एसपी देहात बोले— जल्द होगा पूरे मामले का खुलासा

एसपी देहात शेखर चंद सुयाल ने बताया कि—

“साधुओं की हत्या कर शवों को गड्ढा खोदकर दबाए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।”

इलाके में दहशत, लोगों में भारी आक्रोश

धार्मिक स्थल पर दो साधुओं की हत्या और शवों को जंगल में दफनाने की घटना से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश और दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस पूरे मामले की हर एंगल से जांच कर रही है और फरार मुख्य पुजारी की गिरफ्तारी को प्राथमिकता दी जा रही है।

 

Also Read This

बड़ी खबर: उत्तरकाशी में फूटा युवाओं का आक्रोश, पेपर लीक और भर्ती धांधली के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

उत्तरकाशी, 22 जुलाई 2026।नीरज उत्तराखंडीप्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक और भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली के विरोध में बुधवार को...

हाईवोल्टेज ड्रामा : नशे में धुत बारातियों ने महिलाओं से की छेड़छाड़। जमकर हुई मारपीट,बिना दुल्हन लौटी बारात

रुड़की: हरिद्वार जिले के रुड़की में एक शादी समारोह उस समय विवाद का केंद्र बन गया, जब बारात में शामिल कुछ युवकों पर महिलाओं...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts