शर्मनाक : देहरादून के नामी प्राइवेट स्कूल के प्रिंसिपल पर नाबालिग छात्र के साथ कुकर्म का आरोप,आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक प्राइवेट स्कूल का प्रबंधक व प्रिंसिपल नाबालिग छात्र के साथ कुकर्म के गंभीर आरोप में गिरफ्तार हो गया है। पुलिस ने POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। घटना की पूरी […]

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक प्राइवेट स्कूल का प्रबंधक व प्रिंसिपल नाबालिग छात्र के साथ कुकर्म के गंभीर आरोप में गिरफ्तार हो गया है। पुलिस ने POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

घटना की पूरी डिटेल

प्रेमनगर थाना क्षेत्र स्थित एक निजी स्कूल के प्रबंधक व प्रधानाचार्य पर 15 वर्षीय छात्र के साथ यौन शोषण का आरोप लगा है। पीड़ित बच्चे के माता-पिता आरोपी प्रिंसिपल को पिछले 8 साल से जानते थे। बच्चे का एडमिशन उसी स्कूल में कराया गया था।

माता-पिता बच्चे को हॉस्टल में रखना चाहते थे, लेकिन प्रिंसिपल ने उन्हें भरोसा दिलाया कि बच्चा उनके पास ही रह सकता है। माता-पिता इस पर राजी हो गए।

28 जून की रात की घटना बताई जा रही है। खाना खाने के बाद जब बच्चा अपने कमरे में सोने जा रहा था, तब आरोपी प्रबंधक-प्रिंसिपल ने उसे रोका और अपने साथ सुला लिया। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी ने बच्चे के साथ कुकर्म किया। घटना के बाद बच्चा बुरी तरह डर गया और गुमसुम रहने लगा।

परिवारवालों ने जब बार-बार पूछताछ की तो बच्चे ने अपने साथ हुई घटना का खुलासा कर दिया। इसके बाद 20 जुलाई 2026 को पीड़ित के परिजनों ने प्रेमनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर तुरंत संज्ञान लिया गया। POCSO एक्ट की धारा 5(एफ), 6, 7 और 8 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए देहरादून के एसएसपी ने आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

पुलिस ने प्रिंसिपल को गिरफ्तार कर लिया और कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस अब मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

यह मामला देहरादून सहित पूरे उत्तराखंड में शिक्षा व्यवस्था और बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़ा कर रहा है। पुलिस की जांच जारी है।

Also Read This

बड़ी खबर : श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के नए कुलपति बने प्रो. अम्बरीश कुमार महाजन, आदेश जारी

देहरादून/टिहरी गढ़वाल। उत्तराखंड के उच्च शिक्षा जगत से बड़ी खबर सामने आई है। श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय, टिहरी गढ़वाल के नए कुलपति के रूप...

जॉब ब्रेकिंग : एयरपोर्ट अथॉरिटी में निकली 379 वैकेंसी, मिलेगी 21 लाख सैलरी

AAI Recruitment 2026 Notification: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने मैनेजर (ग्रुप-ए)...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts