बड़ी खबर: उत्तरकाशी में फूटा युवाओं का आक्रोश, पेपर लीक और भर्ती धांधली के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

उत्तरकाशी, 22 जुलाई 2026।नीरज उत्तराखंडी प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक और भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली के विरोध में बुधवार को उत्तरकाशी में छात्र-छात्राओं और युवाओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में अभ्यर्थी कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे, जहां उन्होंने धरना देकर सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की तथा भर्ती प्रक्रिया […]

उत्तरकाशी, 22 जुलाई 2026।नीरज उत्तराखंडी

प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक और भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली के विरोध में बुधवार को उत्तरकाशी में छात्र-छात्राओं और युवाओं ने जोरदार प्रदर्शन किया।

बड़ी संख्या में अभ्यर्थी कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे, जहां उन्होंने धरना देकर सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की तथा भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग उठाई।

प्रदर्शनकारी युवाओं ने कहा कि वर्षों की कठिन मेहनत और तैयारी के बावजूद बार-बार पेपर लीक जैसी घटनाएं ईमानदार अभ्यर्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भर्ती प्रक्रियाओं में अनियमितताओं के कारण योग्य अभ्यर्थियों का भरोसा लगातार कमजोर हो रहा है।

प्रदर्शन के दौरान युवाओं के हाथों में “पेपर लीक बंद करो”, “भ्रष्टाचारियों पर कड़ी कार्रवाई हो” और “युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बंद करो” जैसे संदेश लिखे पोस्टर और बैनर थे। प्रदर्शनकारियों ने निष्पक्ष जांच, दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी तथा भविष्य में भर्ती परीक्षाओं को पूरी तरह पारदर्शी और सुरक्षित बनाने की मांग की।

युवाओं ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की निष्पक्षता बनाए रखना सरकार और प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उनका कहना था कि जब तक दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं होती और ईमानदार अभ्यर्थियों को न्याय नहीं मिलता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा।

Also Read This

हाईवोल्टेज ड्रामा : नशे में धुत बारातियों ने महिलाओं से की छेड़छाड़। जमकर हुई मारपीट,बिना दुल्हन लौटी बारात

रुड़की: हरिद्वार जिले के रुड़की में एक शादी समारोह उस समय विवाद का केंद्र बन गया, जब बारात में शामिल कुछ युवकों पर महिलाओं...

ब्रेकिंग: UKSSSC ने निकाली 379 लेखाकार पदों पर बंपर भर्ती। जानें योग्यता और पूरी डिटेल

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने विभिन्न सरकारी...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts