मौसम ब्रेकिंग : अगले तीन घंटे उत्तराखंड के पांच जिलों में भारी मौसम का खतरा। अलर्ट जारी

देहरादून, 23 जुलाई 2026।नीरज उत्तराखंडी  मौसम विभाग ने उत्तराखंड के पांच जिलों के लिए अगले तीन घंटों तक येलो अलर्ट जारी किया है। यह अलर्ट 23 जुलाई सुबह 8:46 बजे से 11:46 बजे तक प्रभावी रहेगा। अलर्ट के अनुसार देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल, उत्तरकाशी और टिहरी गढ़वाल जिलों के कुछ क्षेत्रों में बिजली चमकने, तेज […]

देहरादून, 23 जुलाई 2026।नीरज उत्तराखंडी 
मौसम विभाग ने उत्तराखंड के पांच जिलों के लिए अगले तीन घंटों तक येलो अलर्ट जारी किया है। यह अलर्ट 23 जुलाई सुबह 8:46 बजे से 11:46 बजे तक प्रभावी रहेगा।

अलर्ट के अनुसार देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल, उत्तरकाशी और टिहरी गढ़वाल जिलों के कुछ क्षेत्रों में बिजली चमकने, तेज बारिश तथा आंधी-तूफान की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग ने विशेष रूप से चकराता, मसूरी, डोईवाला, ऋषिकेश, पुरोला, एकेश्वर, कोटद्वार तथा आसपास के इलाकों के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, खुले स्थानों, ऊंचे पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे खड़े न हों तथा नदी-नालों के किनारे जाने से परहेज करें। पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन और सड़क अवरुद्ध होने की आशंका को देखते हुए वाहन चालक भी अतिरिक्त सावधानी बरतें।

आपदा प्रबंधन एवं संबंधित विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। नागरिकों से मौसम विभाग और स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी अपडेट पर लगातार नजर बनाए रखने की अपील की गई है।

ये भी पढ़े :

Also Read This

शर्मनाक : सरकारी विद्यालय में एनसीसी शिक्षक व एनसीसी अधिकारी ने की छात्रा से कथित छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट में मुकदमा

उत्तरकाशी, 23 जुलाई 2026।नीरज उत्तराखंडी  जिले के मनेरी थाना क्षेत्र स्थित एक राजकीय विद्यालय में एनसीसी (NCC) प्रशिक्षण के दौरान एक छात्रा से कथित छेड़छाड़...

बड़ी खबर : श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के नए कुलपति बने प्रो. अम्बरीश कुमार महाजन, आदेश जारी

देहरादून/टिहरी गढ़वाल। उत्तराखंड के उच्च शिक्षा जगत से बड़ी खबर सामने आई है। श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय, टिहरी गढ़वाल के नए कुलपति के रूप...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts