एक्शन : देहरादून में फरार बिल्डर शाश्वत गर्ग के घर की कुर्की

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में करोड़ों रुपये की कथित रियल एस्टेट धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे बिल्डर शाश्वत गर्ग के खिलाफ दून पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। राजपुर थाना पुलिस ने न्यायालय से जारी कुर्की वारंट के आधार पर सहस्त्रधारा रोड स्थित शाश्वत गर्ग के आवास की कुर्की की कार्रवाई की। […]

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में करोड़ों रुपये की कथित रियल एस्टेट धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे बिल्डर शाश्वत गर्ग के खिलाफ दून पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। राजपुर थाना पुलिस ने न्यायालय से जारी कुर्की वारंट के आधार पर सहस्त्रधारा रोड स्थित शाश्वत गर्ग के आवास की कुर्की की कार्रवाई की। पुलिस का कहना है कि मुख्य आरोपी लंबे समय से फरार है और गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा है।

करोड़ों की धोखाधड़ी के आरोप में दर्ज है मुकदमा

पुलिस के अनुसार, 21 नवंबर 2025 को आर्केडिया हिलॉक्स सोसाइटी के अध्यक्ष विवेक कुमार की शिकायत पर राजपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि शाश्वत गर्ग और उसके सहयोगियों ने फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से फ्लैट आवंटन के नाम पर कई निवेशकों से करोड़ों रुपये की ठगी की।

मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धोखाधड़ी, जालसाजी और आपराधिक साजिश से संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

गिरफ्तारी से बचने के लिए बदल रहा ठिकाना

जांच में सामने आया कि घटना के बाद से शाश्वत गर्ग अपनी पत्नी साक्षी गर्ग, पिता प्रवीण गर्ग, मां अंजली गर्ग और बेटे के साथ फरार है। पुलिस ने उत्तराखंड सहित कई राज्यों में दबिश दी, लेकिन आरोपी हाथ नहीं लगा।

पुलिस के अनुसार, गर्ग परिवार को आखिरी बार उत्तर प्रदेश के हापुड़ में शाश्वत के साले सुलभ गोयल के घर पर देखा गया था।

निवेशकों की शिकायत के बाद क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय ने शाश्वत गर्ग, साक्षी गर्ग और प्रवीण गर्ग के पासपोर्ट निरस्त कर दिए हैं। साथ ही तीनों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (LOC) भी जारी किया जा चुका है, ताकि वे देश छोड़कर फरार न हो सकें।

कोर्ट के आदेश पर घर की हुई कुर्की

एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि न्यायालय के आदेश के अनुपालन में 22 जुलाई को राजपुर पुलिस ने शाश्वत गर्ग के आवास की कुर्की की कार्रवाई की। उन्होंने कहा कि मामले के अन्य फरार आरोपियों के खिलाफ भी जल्द कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस जांच के अनुसार, शाश्वत गर्ग ने मसूरी रोड स्थित आर्केडिया हिलॉक्स ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट और थानो क्षेत्र में प्रोजेक्ट विकसित किए थे।

आरोप है कि दोनों परियोजनाओं में निवेशकों से करोड़ों रुपये लेने के बावजूद उन्हें न तो संपत्ति का वैध कब्जा दिया गया और न ही नियमानुसार आवंटन किया गया। आर्केडिया हिलॉक्स मामले में 21 से अधिक फ्लैट आवंटन में अनियमितताओं की शिकायतें सामने आ चुकी हैं।

पुलिस के मुताबिक, इस मामले में गर्ग परिवार, उनके रिश्तेदारों और कुछ बैंक एवं वित्तीय संस्थानों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज है। वहीं, रानीपोखरी थाने में भी शाश्वत गर्ग और उसके सहयोगियों के खिलाफ एक अलग मामला दर्ज है। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

Also Read This

जॉब अपडेट : ISRO में 410 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती शुरू । जानिए पूरी डिटेल्स

ISRO URSC Apprentice Recruitment 2026। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के यूआर राव सैटेलाइट सेंटर (URSC) ने अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए आधिकारिक अधिसूचना...

बड़ी खबर : परीक्षा में गड़बड़ी पर कुलपति, कुलसचिव और परीक्षा नियंत्रक होंगे जिम्मेदार

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने तकनीकी शिक्षा व्यवस्था को सुधारने और परीक्षाओं को अधिक पारदर्शी बनाने की दिशा में बड़ा निर्णय लिया है। तकनीकी शिक्षा...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts