Updated News…
उत्तराखंड में लगातार सक्रिय मानसून को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) देहरादून द्वारा जारी भारी से बहुत भारी बारिश के पूर्वानुमान के बाद चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में 28 जुलाई (मंगलवार) को कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, अशासकीय और निजी विद्यालयों के साथ-साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया गया है।
जिला प्रशासन ने यह निर्णय विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए लिया है।
आईएमडी ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार 28 जुलाई को उत्तराखंड के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी वर्षा, आकाशीय बिजली, गरज-चमक और तेज से अत्यंत तीव्र बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।
चमोली में सभी स्कूल और आंगनबाड़ी रहेंगे बंद
जिलाधिकारी गौरव कुमार द्वारा जारी आदेश के अनुसार, 28 जुलाई को जनपद चमोली में संचालित कक्षा 1 से 12 तक के सभी शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों तथा सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश रहेगा।
मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी (बाल विकास) को आदेश का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

बागेश्वर में भी छुट्टी का आदेश
इसी तरह जिलाधिकारी अपूर्वा पांडे ने भी बागेश्वर जिले में मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए 28 जुलाई (मंगलवार) को सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, निजी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया है।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आदेश का उल्लंघन करने पर संबंधित संस्थान के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में छुट्टी के आदेश
प्रशासन ने लोगों से की सतर्क रहने की अपील
जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहें। पर्वतीय मार्गों पर यात्रा करते समय विशेष सावधानी बरतें और केवल प्रशासन एवं मौसम विभाग द्वारा जारी आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें।







