बड़ी खबर: देहरादून में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान तेज । 5.47 लाख मतदाताओं को जारी होंगे नोटिस

3 अगस्त से बूथवार विशेष शिविर, 15 सितंबर को प्रकाशित होगी अंतिम निर्वाचक नामावली देहरादून, 30 जुलाई। नीरज उत्तराखंडी  जनपद देहरादून में मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाने के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान तेज कर दिया गया है। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने गुरुवार को ऋषिपर्णा सभागार में […]

  • 3 अगस्त से बूथवार विशेष शिविर, 15 सितंबर को प्रकाशित होगी अंतिम निर्वाचक नामावली

देहरादून, 30 जुलाई। नीरज उत्तराखंडी 

जनपद देहरादून में मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाने के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान तेज कर दिया गया है। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने गुरुवार को ऋषिपर्णा सभागार में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर अभियान की प्रगति की समीक्षा की तथा सभी दलों से सक्रिय सहयोग की अपील की।

जिलाधिकारी ने बताया कि 14 जुलाई को प्रकाशित ड्राफ्ट निर्वाचक नामावली के अनुसार जिले में अब तक 11,90,805 मतदाताओं की मैपिंग पूरी हो चुकी है।

वर्ष 2003 और 2026 की मतदाता सूचियों के मिलान के दौरान विसंगतियां, अपूर्ण विवरण तथा डेटा मिलान में कठिनाई पाए जाने पर 5.47 लाख मतदाताओं को व्यक्तिगत नोटिस जारी किए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर नोटिस तामील कर रहे हैं और निर्वाचन आयोग के निर्धारित मोबाइल ऐप पर उसकी फोटो भी अपलोड कर रहे हैं, ताकि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी बनी रहे। 30 जुलाई तक 74 हजार नोटिस वितरित किए जा चुके हैं, जबकि शेष नोटिस अगले दो से तीन दिनों में वितरित कर दिए जाएंगे।

3 से 29 अगस्त तक लगेंगे विशेष शिविर

नोटिस प्राप्त मतदाताओं के विवरण में सुधार, दावों और आपत्तियों के निस्तारण के लिए 3 अगस्त से 29 अगस्त तक बूथवार विशेष सुनवाई शिविर आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान पात्र नए मतदाताओं के फॉर्म-6 भी स्वीकार किए जाएंगे।

जिलाधिकारी ने कहा कि नागरिकों को 11 सितंबर तक अपने विवरण में संशोधन कराने का अवसर मिलेगा। इसी दिन सभी दावों और आपत्तियों का अंतिम निस्तारण कर मतदाता सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा, जबकि 15 सितंबर 2026 को अंतिम निर्वाचक नामावली प्रकाशित की जाएगी।

2045 बूथों पर होगी पारदर्शी प्रक्रिया

देहरादून जिले की 10 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 2045 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। पूरी प्रक्रिया के संचालन के लिए 10 मतदाता पंजीकरण अधिकारी (ईआरओ) तथा 222 सहायक मतदाता पंजीकरण अधिकारी (एईआरओ) तैनात किए गए हैं।

राजनीतिक दलों से बीएलए-2 नियुक्त करने की अपील

बैठक में जिलाधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों से प्रत्येक बूथ पर बूथ लेवल एजेंट (बीएलए-2) तैनात करने का आग्रह किया, ताकि मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष बनी रहे।

बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी अभिनव शाह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र प्रसाद देवली सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कांग्रेस की ओर से डॉ. जसविंदर सिंह और सुनील जायसवाल, भाजपा से महेश गुप्ता, बसपा से सत्येंद्र चोपड़ा तथा आम आदमी पार्टी से कमल राणा ने बैठक में भाग लिया।

Also Read This

वीडियो: शेर सिंह के बाद अब सिपाही अमित कुमार का वीडियो वायरल, विभाग में हड़कंप 

देहरादून। उत्तराखंड पुलिस में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। पुलिस जवान शेर सिंह के बाद अब एक अन्य सिपाही अमित कुमार...

तने पर टिकी जिंदगी: घियागाड में बहते खड्ड पर पेड़ के सहारे आवाजाही को मजबूर ग्रामीण

मोरी/उत्तरकाशी, 30 जुलाई 2026/नीरज उत्तराखंडी जान जोखिम में डालकर आवागमन; विभाग बोला—लकड़ी की पुलिया भी तेज बहाव में बही, स्थायी पुल का प्रस्ताव शासन...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts