वीडियो: युवतियों से छेड़छाड़ करने वाले मनचलों की महिलाओं ने की धुनाई, मुंह काला कर लगाया बिच्छू घास

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड के मुक्तेश्वर में दो युवाओं द्वारा छेड़छाड़ करने से नाराज किशोरियों और महिलाओं ने उनकी धुनाई कर मुंह काला कर बिच्छू घांस लगाई। इस घटना का वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस कार्यवाही के लिए शिकायत का इंतजार कर रही है। नैनीताल जिले में मुक्तेश्वर से लगे सतौली […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-

ऊत्तराखण्ड के मुक्तेश्वर में दो युवाओं द्वारा छेड़छाड़ करने से नाराज किशोरियों और महिलाओं ने उनकी धुनाई कर मुंह काला कर बिच्छू घांस लगाई। इस घटना का वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस कार्यवाही के लिए शिकायत का इंतजार कर रही है।

नैनीताल जिले में मुक्तेश्वर से लगे सतौली गांव में शुक्रवार से दो लोग घूम रहे थे। शनिवार को गांव की सड़क में घूमते दो युवकों ने किशोरियों पर अभद्र फब्तियां कसनी शुरू कर दी। उन्होंने उन लड़कियों से कहा कि वो उन्हें अपना बॉडीगार्ड बना लें तो सही रहेगा।

सतौली गांव से महिलाओ का दो युवकों को पीटने का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में युवतियां दो मनचले युवकों पर चप्पल और थप्पड़ों की बरसात कर रही हैं। इसके बाद उन्होंने मनचलों पर काला रंग डाला। महिलाओं और युवतियों ने मनचलों का पहाड़ी इलाज(बिच्छू घास)लगाया।

वीडियो से प्रतीत होता है कि युवती को मनचलो ने छेड़ा, जिसकी शिकायत उसने अपने परिजनों से की। क्षेत्र में हल्ला मचने के बाद स्थानीय लोग भी घटनास्थल पहुँचे और दोनों मनचलों को दबोच लिया।

दूसरे विडीयो में स्थानीय लोग किसी व्यक्ति को बोलते दिख रहे है की “बाहर से काम करने आने वालों के पहले सत्यापन कराओ”, फिर यहां काम करने को बुलाओ। महिला बोल रही है कि “ये कांड करेंगे और तुम फसोगे”। इससे ऐसा लग रहा है कि ये दोनों कहीं से इस क्षेत्र में काम करने आए हैं।

नैनीताल पुलिस का कहना है कि ये 14 युवक काम की तलाश में आए थे जिसमें से 9 लोग लौट गए और 5 वहां रुक गए। इनमें से दो लोग किसी दुकान में बैठे थे जहां ये युवतियां पहुंची। युवतियों को फबती कसने पर उन्होंने शिकायत की और ये बवाल हो गया। अब पुलिस कार्यवाही के लिए दोनों पक्ष की शिकायत का इंतजार कर रही है।

वीडियो :

 

Also Read This

सड़क बंद होने का खामियाजा: बेहोश महिला को डंडी-कंडी पर 7 किमी ढोकर पहुंचाया अस्पताल

मोरी (उत्तरकाशी), 1 अगस्त 2026।नीरज उत्तराखंडी मोरी विकासखंड के सुदूरवर्ती रेक्चा गांव में सड़क बंद होने का खामियाजा एक गंभीर रूप से बीमार महिला को...

उत्तरकाशी पुलिस की बड़ी सफलता: साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को लौटाए ₹7.40 लाख

उत्तरकाशी, 1 अगस्त 2026। नीरज उत्तराखंडीउत्तरकाशी पुलिस ने साइबर अपराध के एक मामले में उल्लेखनीय सफलता हासिल करते हुए साइबर ठगी के शिकार...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts