ब्रेकिंग: देहरादून में तेज बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी। IMD अलर्ट 

देहरादून, 3 अगस्त। नीरज उत्तराखंडी  मौसम विभाग ने सोमवार सुबह देहरादून जनपद के लिए अगले तीन घंटों (सुबह 7:55 बजे से 10:55 बजे तक) का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार जनपद के डाकपत्थर, कालसी, कोटी, सहसपुर, विकासनगर तथा आसपास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है, जबकि कुछ […]

देहरादून, 3 अगस्त। नीरज उत्तराखंडी 
मौसम विभाग ने सोमवार सुबह देहरादून जनपद के लिए अगले तीन घंटों (सुबह 7:55 बजे से 10:55 बजे तक) का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

विभाग के अनुसार जनपद के डाकपत्थर, कालसी, कोटी, सहसपुर, विकासनगर तथा आसपास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है, जबकि कुछ स्थानों पर बिजली चमकने, तेज से बहुत तेज बारिश और आंधी-तूफान का दौर देखने को मिल सकता है।

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि तीव्र वर्षा के दौरान निचले इलाकों में जलभराव, छोटे नालों का जलस्तर बढ़ने, दृश्यता कम होने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में भूस्खलन और चट्टान गिरने जैसी घटनाएं हो सकती हैं। तेज हवाओं और बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए लोगों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की गई है।

प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, नदी-नालों के किनारे न जाएं, सुरक्षित स्थानों पर रहें तथा बिजली कड़कने के समय पेड़ों के नीचे शरण लेने से बचें। वाहन चालकों को भी पहाड़ी मार्गों पर सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में मानसून सक्रिय बना हुआ है और आगामी दिनों में भी कई जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।

Also Read This

दर्दनाक हादसा : मसूरी-कीमाड़ी मार्ग पर बाइक फिसलने से देहरादून के युवक की मौत

मसूरी-कीमाड़ी मार्ग पर एक बार फिर सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। हाथीपांव से करीब तीन किलोमीटर आगे झरने के...

बड़ी खबर : जंगल में पेड़ से लटका मिला 45 वर्षीय व्यक्ति का शव ।  पुलिस जांच में जुटी

पुरोला, 2 अगस्त 2026।नीरज उत्तराखंडी  उत्तरकाशी जनपद के पुरोला तहसील मुख्यालय से करीब छह किलोमीटर दूर स्थित लमकोटी गांव के समीप जंगल में शनिवार सुबह...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts