क्राइम: नाबालिग से दुष्कर्म कर बनाया गर्भवती, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

चमोली: उत्तराखंड के चमोली जिले के नंदानगर थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर उसे गर्भवती करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता के लगभग चार माह की गर्भवती होने की पुष्टि होने के बाद यह मामला दर्ज किया गया। […]

चमोली: उत्तराखंड के चमोली जिले के नंदानगर थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर उसे गर्भवती करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता के लगभग चार माह की गर्भवती होने की पुष्टि होने के बाद यह मामला दर्ज किया गया।

पेट दर्द की शिकायत के बाद हुआ चौंकाने वाला खुलासा

पुलिस के अनुसार, पीड़िता के पिता ने 22 जुलाई 2026 को थाना नंदानगर में तहरीर देकर बताया कि उनकी नाबालिग पुत्री काफी समय से पेट दर्द की शिकायत कर रही थी। उपचार के लिए उसे जिला चिकित्सालय गोपेश्वर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने अल्ट्रासाउंड और अन्य जांच के बाद उसे लगभग चार माह की गर्भवती बताया।

इसके बाद परिजनों ने जब नाबालिग से पूछताछ की तो उसने बताया कि राजेन्द्र लाल (21 वर्ष) ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाकर दुष्कर्म किया था।

पॉक्सो एक्ट और BNS की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज

पीड़िता के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर थाना नंदानगर में मु0अ0सं0 15/2026 के तहत धारा 64(1) भारतीय न्याय संहिता (BNS) तथा धारा 5(j)(2)/6 पॉक्सो अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पँवार ने इसे संवेदनशील मामला मानते हुए आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि नाबालिगों के विरुद्ध होने वाले अपराधों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और ऐसे मामलों में त्वरित, निष्पक्ष एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

कुरूड़ पुल से आरोपी गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक के निर्देशों के अनुपालन में थाना नंदानगर पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर आरोपी राजेन्द्र लाल को कुरूड़ पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

चमोली पुलिस का कहना है कि नाबालिगों के खिलाफ होने वाले अपराधों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और ऐसे मामलों में दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

Also Read This

खुलासा: मां ने डेढ़ लाख में किया नाबालिग बेटी का सौदा, फिर रची अपहरण की साजिश। चार पर पॉक्सो में मुकदमा

देहरादून: राजधानी देहरादून में 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के कथित अपहरण मामले में पुलिस ने ऐसा खुलासा किया है जिसने सभी को चौंका दिया।जांच...

शर्मनाक : पिता पर पुत्री से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, पत्नी से भी मारपीट 

उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय रुद्रपुर में रिश्तों को शर्मसार करने वाली गंभीर घटना सामने आई है। एक महिला ने अपने पति पर...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts