एक्शन : भू-माफियाओं पर प्रशासन का बड़ा एक्शन । पीड़िता को दिलाई 25 नाली पैतृक भूमि

नैनीताल, 06 अगस्त 2026। नीरज उत्तराखंडी  नैनीताल जिले में भू-माफियाओं के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक असहाय महिला को उसकी 25 नाली पैतृक भूमि वापस दिलाई है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के सख्त निर्देशों पर राजस्व विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध कब्ज़ा हटाया और भूमि को कब्ज़ामुक्त कराकर पीड़िता […]

नैनीताल, 06 अगस्त 2026। नीरज उत्तराखंडी 

नैनीताल जिले में भू-माफियाओं के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक असहाय महिला को उसकी 25 नाली पैतृक भूमि वापस दिलाई है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के सख्त निर्देशों पर राजस्व विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध कब्ज़ा हटाया और भूमि को कब्ज़ामुक्त कराकर पीड़िता को सौंप दिया।

जानकारी के अनुसार, धारी विकासखंड के ग्राम कौल निवासी भगवती देवी अपनी 25 नाली पैतृक भूमि पर अवैध कब्ज़े की शिकायत लेकर लंबे समय से प्रशासन के चक्कर काट रही थीं। कई प्रयासों के बावजूद उन्हें न्याय नहीं मिल पा रहा था।

मामला जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के संज्ञान में आने के बाद उन्होंने राजस्व विभाग के अधिकारियों को तत्काल मौके पर जाकर जांच के निर्देश दिए। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर प्रशासन ने बिना देर किए कार्रवाई शुरू की और पूरी भूमि को अवैध कब्ज़े से मुक्त कराकर भगवती देवी को उसका वैधानिक कब्ज़ा दिला दिया।

अपनी पैतृक भूमि वापस मिलने पर भगवती देवी ने जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया। वर्षों से चली आ रही परेशानी समाप्त होने पर उनके चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि जिले में भू-माफियाओं और अवैध कब्ज़ाधारियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि गरीब, असहाय और कमजोर वर्ग के लोगों की जमीन पर अवैध कब्ज़ा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में शिकायत मिलते ही त्वरित जांच कर दोषियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जिला प्रशासन की इस कार्रवाई को भू-माफियाओं के खिलाफ कड़े संदेश के रूप में देखा जा रहा है। साथ ही इससे उन लोगों में भी उम्मीद जगी है, जो वर्षों से अपनी जमीन पर अवैध कब्ज़े की शिकायतों के समाधान का इंतजार कर रहे हैं।

ये भी पढ़े :

Also Read This

जॉब्स अपडेट : एनटीपीसी में डिप्टी मैनेजर के 135 पदों पर भर्ती, ₹2 लाख तक मिलेगी सैलरी

देश की सबसे बड़ी बिजली उत्पादन कंपनी एनटीपीसी लिमिटेड (NTPC Limited) ने डिप्टी मैनेजर भर्ती 2026 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।...

Bank of Baroda Recruitment 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा में 206 पदों पर भर्ती, 1 लाख 20 हजार तक होगी सैलरी !

सरकारी बैंक में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने विभिन्न विभागों में 206 पदों...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts