बड़ी खबर: उत्तराखंड में यहां आधी रात को यहां डोली धरती।  भूकंप से सहमे लोग

बड़कोट, पुरोला, मोरी समेत कई क्षेत्रों में महसूस हुए हल्के झटके; प्रशासन ने जारी किया अलर्ट, जिले में कहीं नुकसान की सूचना नहीं उत्तरकाशी, 10 अगस्त। नीरज उत्तराखंडी  उत्तरकाशी जनपद में सोमवार तड़के करीब 1:21 बजे भूकंप के झटकों से लोग सहम उठे। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD), नई दिल्ली से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार […]

  • बड़कोट, पुरोला, मोरी समेत कई क्षेत्रों में महसूस हुए हल्के झटके; प्रशासन ने जारी किया अलर्ट, जिले में कहीं नुकसान की सूचना नहीं

उत्तरकाशी, 10 अगस्त। नीरज उत्तराखंडी 

उत्तरकाशी जनपद में सोमवार तड़के करीब 1:21 बजे भूकंप के झटकों से लोग सहम उठे। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD), नई दिल्ली से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.2 मापी गई। भूकंप का केंद्र उत्तरकाशी जिले की बड़कोट तहसील के राजगढ़ी क्षेत्र के आसपास बताया गया है।

जनपद आपातकालीन परिचालन केंद्र (DEOC) की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक भूकंप का समय 1:21:34 बजे था और इसकी गहराई पृथ्वी की सतह से करीब 10 किलोमीटर नीचे दर्ज की गई। भूकंप का अक्षांश 30.831° उत्तरी और देशांतर 78.230° पूर्वी बताया गया है।

इन क्षेत्रों में महसूस हुए झटके

भूकंप के हल्के झटके उत्तरकाशी जिला मुख्यालय, बड़कोट, पुरोला, मोरी, चिन्यालीसौड़ और डुंडा क्षेत्र में महसूस किए गए। हालांकि अन्य तहसील क्षेत्रों में भूकंप के झटके महसूस किए जाने की सूचना नहीं है।

तहसील से लेकर गांवों तक ली गई जानकारी

भूकंप के बाद जिला प्रशासन ने स्थिति की जानकारी जुटाने के लिए सभी तहसीलदारों, थानों, पुलिस चौकियों, राजस्व उपनिरीक्षकों और संबंधित ग्राम प्रधानों से संपर्क किया। प्रशासन की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार जिले में कहीं भी भूकंप से जान-माल अथवा संपत्ति के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।

प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को स्थिति पर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। आपदा की स्थिति में जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के माध्यम से सूचनाओं का आदान-प्रदान किया जा रहा है।

रात में महसूस हुए झटकों से मची हलचल

आधी रात के बाद आए भूकंप के हल्के झटकों से कई क्षेत्रों में लोगों में कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बना। हालांकि भूकंप के बाद किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं मिलने से प्रशासन ने राहत की सांस ली है।

Also Read This

दर्दनाक हादसा: देहरादून में मिक्सर ट्रैक्टर के नीचे आई BTech छात्रा, मौके पर मौत

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में B.Tech प्रथम वर्ष की 18 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई।...

सावधान: इन जिलों में अगले तीन घंटे येलो अलर्ट। आंधी-तूफान की संभावना

देहरादून, टिहरी और उत्तरकाशी में अगले तीन घंटे येलो अलर्ट पुरोला, हनोल, कोटी, चकराता, सहिया और राजकोट समेत आसपास के क्षेत्रों में बारिश...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts