बड़ी खबर: सावन में चमका सोना, चांदी में गिरावट;  जानें आज के ताजा भाव

Gold Silver Price Today: सावन के महीने में सोने-चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। मंगलवार 11 अगस्त 2026 के कारोबार में MCX पर सोना, चांदी समेत कई प्रमुख कमोडिटी में बढ़त दर्ज की गई। सोने की कीमत 0.72 फीसदी बढ़कर 1,54,200 रुपये के स्तर पर पहुंच गई। वहीं, कच्चे तेल, नेचुरल […]

Gold Silver Price Today: सावन के महीने में सोने-चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है।

मंगलवार 11 अगस्त 2026 के कारोबार में MCX पर सोना, चांदी समेत कई प्रमुख कमोडिटी में बढ़त दर्ज की गई। सोने की कीमत 0.72 फीसदी बढ़कर 1,54,200 रुपये के स्तर पर पहुंच गई। वहीं, कच्चे तेल, नेचुरल गैस, कॉपर और जिंक में भी तेजी देखने को मिली।

बाजार आंकड़ों के अनुसार, MCX पर अक्टूबर एक्सपायरी वाला गोल्ड 1,54,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा था। इसमें 0.72 फीसदी यानी तेजी दर्ज की गई।

सोने की कीमतों में यह तेजी ऐसे समय में आई है जब त्योहारी सीजन और सावन के चलते बाजार में कीमती धातुओं की मांग पर निवेशकों की नजर बनी हुई है। सोने को महंगाई और वैश्विक अनिश्चितता के बीच सुरक्षित निवेश के तौर पर भी देखा जाता है।

चांदी में गिरावट 

सोने के अलावा चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। चांदी में .23 फीसदी की गिरावट है,MCX पर चांदी 2,36,326 रुपये पर कारोबार कर रही हैं। बाजार में कीमती धातुओं की तेजी के बीच चांदी पर भी निवेशकों की नजर बनी हुई है।

निवेशकों के लिए सोने और चांदी के अलावा MCX पर कच्चे तेल और अन्य औद्योगिक धातुओं का प्रदर्शन भी महत्वपूर्ण रहा।

MCX पर कच्चे तेल में 0.90% की तेजी

MCX पर अगस्त एक्सपायरी वाला क्रूड ऑयल 7,873 रुपये के स्तर पर पहुंच गया। इसमें 0.90 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई।

कच्चे तेल की कीमतों पर वैश्विक बाजार में सप्लाई, भू-राजनीतिक परिस्थितियों और डॉलर की चाल का असर देखने को मिलता है। ऐसे में आने वाले दिनों में क्रूड ऑयल की दिशा पर निवेशकों की नजर रहेगी।

नेचुरल गैस भी हरे निशान में

अगस्त एक्सपायरी वाला नेचुरल गैस 267.30 रुपये के स्तर पर कारोबार करता नजर आया। इसमें 0.34 फीसदी की तेजी दर्ज की गई।

ऊर्जा बाजार में नेचुरल गैस की कीमतों पर वैश्विक मांग और मौसम संबंधी परिस्थितियों का असर पड़ता है।

कॉपर और जिंक में भी बढ़त

MCX पर अगस्त एक्सपायरी वाला कॉपर भी तेजी के साथ कारोबार करता दिखाई दिया। कॉपर का भाव 1,380.90 रुपये रहा और इसमें 0.29 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई।

वहीं, अगस्त एक्सपायरी वाला जिंक 394.70 रुपये के स्तर पर पहुंचा। इसमें 0.24 फीसदी की तेजी दर्ज की गई।

Also Read This

एक्शन: फार्मासिस्ट गायब, एक्सपायर दवाइयां और लाइसेंस में गड़बड़ी; 3 मेडिकल स्टोरों में बिक्री पर रोक

देहरादून/मसूरी: पर्यटकों की नगरी मसूरी में मेडिकल स्टोरों पर औचक निरीक्षण के दौरान दवा बिक्री से जुड़ी गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं।‘सेफ ड्रग्स-सेफ लाइफ’...

एक्शन: देहरादून में FDA ने की फाइव स्टार होटल से लेकर रेस्टोरेंट तक छापेमारी। 3 रेस्टोरेंट मौके पर बंद;कई सैंपल जांच को भेजे

देहरादून: राजधानी देहरादून में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और मिलावटखोरी के खिलाफ खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने बड़ा अभियान चलाया। मुख्यमंत्री पुष्कर...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts