वीडियो: नैनीताल: घर में घुसा गुलदार, कुत्ते को मारकर कमरे में हुआ कैद

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड में नैनीताल के बेतालघाट में रविवार देररात एक घर में गुलदार(तेंदुआ)घुसने से हड़कंप मच गया। वन विभाग ने ट्रेंक्विलाइज कर गुलदार को रैस्क्यू सेंटर पहुंचाया। नैनीताल जिले में बेतालघाट क्षेत्र के तल्ली सेठी गांव में उस समय अफरा तफरी मच गई जब एक वयस्क तेंदुआ घर के अंदर घुस गया। तेंदुए […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड में नैनीताल के बेतालघाट में रविवार देररात एक घर में गुलदार(तेंदुआ)घुसने से हड़कंप मच गया। वन विभाग ने ट्रेंक्विलाइज कर गुलदार को रैस्क्यू सेंटर पहुंचाया।

नैनीताल जिले में बेतालघाट क्षेत्र के तल्ली सेठी गांव में उस समय अफरा तफरी मच गई जब एक वयस्क तेंदुआ घर के अंदर घुस गया। तेंदुए ने घर में मौजूद कुत्ते को मार दिया। गुलदार की आवाज सुनकर, घर में रह रही बूढ़ी महिला ने पड़ोसियों को बुला लिया और गुलदार के कमरे की कुंडी लगाकर बंन्द कर दिया।

ये खबर गांव में आग की तरह फैल गई और देखते ही देखते घर में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। आनन फानन में वन विभाग को सूचना दी गई, जिसके बाद सवेरे टीम पहुंची।

टीम ने सावधानीपूर्वक कार्यवाही करते हुए तेंदुए को ट्रेंकुलाइज किया और रैस्क्यू सेंटर ले गए। तब जाकर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

वीडियो: 

da874038-66bf-483c-9634-e132fa49c5f6

Also Read This

पानी का बिल जमा करने के लिए अब कार्यालय जाने की जरूरत नहीं, घर बैठे ऑनलाइन भुगतान की सुविधा

उत्तराखंड जल संस्थान की डिजिटल पहल से उपभोक्ताओं को राहत, मोबाइल से देख सकेंगे बिल और कर सकेंगे भुगतानदेहरादून। उत्तराखंड जल संस्थान ने...

सीएम धामी को सिख समुदाय ने दी ‘शेर-ए-उत्तराखंड’ की उपाधि

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सिख समुदाय ने ‘शेर-ए-उत्तराखंड’ की उपाधि से सम्मानित किया। गुरु नानक देव जी के प्रथम प्रकाश पर्व के...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts