हादसा: यहां खाई में गिरी 22 यात्रियों से भरी बस, देखें रेस्क्यू वीडियो

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल कगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड के मुक्तेश्वर में पर्यटकों से भरी बस गहरी खाई में गिरने से हड़कंप। एन.डी.आर.एफ. पुलिस, एस.डी.आर.एफ.और स्थानीय लोगों की मदद से सभी को रैस्क्यू करने का काम जारी है। नैनीताल जिले में सुंदर पर्यटक स्थल मुक्तेश्वर घूमने गए पर्यटकों की बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। बस में चालक […]

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल कगाती, नैनीताल):-

ऊत्तराखण्ड के मुक्तेश्वर में पर्यटकों से भरी बस गहरी खाई में गिरने से हड़कंप। एन.डी.आर.एफ. पुलिस, एस.डी.आर.एफ.और स्थानीय लोगों की मदद से सभी को रैस्क्यू करने का काम जारी है।

नैनीताल जिले में सुंदर पर्यटक स्थल मुक्तेश्वर घूमने गए पर्यटकों की बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। बस में चालक समेत कुल 22 लोग सवार थे।

मुक्तेश्वर के समीप सतबुंगा नामक स्थल के पास बस के गिरने की जानकारी मिलने के बाद एन.डी.आर.एफ., पुलिस, एस.डी.आर.एफ., जिला प्रशासन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। बस पर्यटकों से भरी होने के कारण जिम्मेदारियां और भी अधिक बढ़ गई।

बस की 21 सवारियों को सावधानीपूर्वक एक एक कर निकालने के बाद घायलावस्था में एम्ब्युलेंस से भवाली व नजदीकी सी.एच.सी.सेंटर भेजा गया। एक यात्री के बस के नीचे दबे होने की जानकारी के बाद सभी ने रैस्क्यू कार्य को बेहतर किया।

इस मौके पर भावली के सी.ओ.रविकांत सेमवाल घटना की जानकारियां लेते हुए मौके पर डटे रहे। लगभग 50 मीटर गहरी खाई में गिरी बस के घायलों को रैस्क्यू टीम ने ह्यूमन चेन बनाकर सड़क तक पहुंचाया।

सभी यात्री फरीदाबाद के बताए जा रहे हैं जो बस संख्या यू.पी.14 क्यू.टी.9690 में मुक्तेश्वर घूमकर वापास भवाली की तरफ लौट रहे थे।

Also Read This

भालू का हमला: सड़क बंद, घायल ग्रामीण को कंधों पर ढोकर जखोल पहुंचाया

मोरी (उत्तरकाशी) | 14 अगस्त 2026 | नीरज उत्तराखंडीउत्तरकाशी जिले के विकासखंड मोरी से मानव-वन्यजीव संघर्ष की एक चिंताजनक घटना सामने आई है। ग्राम...

ब्रेकिंग : नौ जिलों में अगले तीन घंटे येलो अलर्ट, गरज-चमक के साथ तेज बारिश की संभावना

देहरादून।नीरज उत्तराखंडी मौसम विभाग ने शुक्रवार, 14 अगस्त 2026 को उत्तराखंड के नौ जिलों के लिए अगले तीन घंटों के दौरान येलो अलर्ट जारी किया...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts