आखिरी मौका: देहरादून में 1.59 लाख गैस उपभोक्ताओं की E-KYC लंबित । बंद हो जाएगी गैस आपूर्ति 

देहरादून।  अगस्त 2026, नीरज उत्तराखंडी  जनपद देहरादून में घरेलू एलपीजी गैस कनेक्शनों की E-KYC प्रक्रिया तेजी से चल रही है। भारत सरकार द्वारा निर्धारित 15 अगस्त 2026 की अंतिम तिथि के बाद उपभोक्ताओं को एक और अवसर देते हुए अब 23 अगस्त 2026 तक E-KYC कराने की समयसीमा निर्धारित की गई है। जनपद में कुल […]

देहरादून।  अगस्त 2026, नीरज उत्तराखंडी 
जनपद देहरादून में घरेलू एलपीजी गैस कनेक्शनों की E-KYC प्रक्रिया तेजी से चल रही है। भारत सरकार द्वारा निर्धारित 15 अगस्त 2026 की अंतिम तिथि के बाद उपभोक्ताओं को एक और अवसर देते हुए अब 23 अगस्त 2026 तक E-KYC कराने की समयसीमा निर्धारित की गई है।

जनपद में कुल 7,16,845 घरेलू गैस कनेक्शन हैं। इनमें से अब तक 5,57,546 उपभोक्ता E-KYC पूरी करा चुके हैं, जबकि 1,59,299 उपभोक्ताओं की E-KYC अभी लंबित है। लंबित उपभोक्ताओं में 9,243 प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थी भी शामिल हैं।

जिला पूर्ति अधिकारी के.के. अग्रवाल ने सभी गैस उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और जल्द से जल्द अपनी E-KYC पूरी करा लें, ताकि घरेलू एलपीजी सेवाओं का निर्बाध लाभ मिलता रहे।

तीन माध्यमों से करा सकते हैं E-KYC

उपभोक्ता अपनी E-KYC तीन सरल माध्यमों से पूरी कर सकते हैं—

1. संबंधित गैस एजेंसी पर जाकर।
2. गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी करने वाले डिलीवरी कर्मी के मोबाइल एप और बायोमेट्रिक उपकरण के माध्यम से।
3. संबंधित तेल विपणन कंपनी—इंडेन, भारत गैस अथवा एचपी गैस—के अधिकृत मोबाइल एप के माध्यम से स्वयं।

23 अगस्त के बाद कार्रवाई

जिला पूर्ति अधिकारी के अनुसार, 23 अगस्त 2026 तक E-KYC नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं की घरेलू गैस आपूर्ति बाधित हो सकती है और उन्हें व्यावसायिक दरों पर गैस उपलब्ध होगी। ऐसे में उपभोक्ताओं के पास E-KYC पूरी कराने के लिए अब सीमित समय बचा है।

प्रशासन ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे समय रहते E-KYC प्रक्रिया पूरी कराएं और घरेलू एलपीजी सुविधा में किसी प्रकार की परेशानी से बचें।

Also Read This

बड़ी खबर : पहाड़ से मैदान तक भारी बारिश,इन जिलों में आज भी अलर्ट 

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की सक्रियता के चलते पहाड़ से मैदान तक बारिश का दौर लगातार जारी है। घने बादलों और रुक-रुककर हो रही...

हादसा : खाई में गिरा पिकअप वाहन 50 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत; एक घायल

मृतक मोरी तहसील के सुनकुंडी गांव का निवासी, घायल को देहरादून रेफर किया गयात्यूणी, देहरादून।नीरज उत्तराखंडी पुरटाड रोड पर रविवार सुबह एक पिकअप वाहन...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts