ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):-
ऊत्तराखण्ड के नैनीताल की टूटी लोवर मॉलरोड का रिपैर वर्क वर्षभर में भी नहीं होने से स्तब्ध व्यापारी के वहीं धरना देने पर लोक निर्माण विभाग के उच्चाधिकारी उन्हें मनाने पहुंचे। अधीक्षण अभियंता(एस.ई.)राजेश पंत, रत्नेश सक्सेना, तहसीलदार अक्षय भट्ट ने अकेले धरने पर बैठे माँ नयना देवी व्यापार मंडल अध्यक्ष पुनीत टण्डन को बहुत समझाया लेकिन वो नहीं माने।
नैनीताल की लोवर मॉल रोड बीते वर्षों भरभराकर झील में समा गई थी। इसका पुनर्निर्माण प्रोजेक्ट बना और धनराशि जारी हुई। काम ठेकेदार को दिया गया लेकिन कार्य पूरा होने की डेडलाइन के काफी समय बाद तक कार्य पूरा नहीं होने से नाराज व्यापारी नेता पुनीत टण्डन ने धरने का ऐलान किया।
कार्य में लापरवाही देख अध्यक्ष पुनीत टंडन 15 अगस्त की शाम से धरने पर सड़क पर ही बैठ गए। उन्हें कई संगठनों, राजनीतिक दलों, सभसदों और स्थानीय लोगों ने समर्थन दिया। विभागीय अधिकारी भी समय समय पर उन्हें मनाने पहुंचे। आज, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता(एस.ई.)राजेश पंत, ए.एक्स.एन. रत्नेश सक्सेना और प्रशासन की तरफ से तहसीलदार अक्षय भट्ट मनाने पहुंचे।
अधीक्षण अभियंता(एस.ई.)राजेश पंत ने धरने पर बैठे पुनीत टंडन को बताया कि उन्होंने 3 जुलाई को ही जॉइन किया है और उनका काम का तरीका अलग है। कहा कि ईमानदारी से प्रगति कार्य की सूचना पुनीत को देंगे। लोवर मॉलरोड में 51 केसिंग/पाइल्स होने हैं, जिसमें से 33 पूरे हो गए हैं। अब केवल 18 बनाने ही बांकी हैं।
ये भी पढ़े :
- बड़ी खबर : हाईवे पर हाथियों का तांडव,मचा हड़कंप।टेंपो ट्रैवलर क्षतिग्रस्त
- बड़ी खबर : पहाड़ से मैदान तक भारी बारिश,इन जिलों में आज भी अलर्ट
- आखिरी मौका: देहरादून में 1.59 लाख गैस उपभोक्ताओं की E-KYC लंबित । बंद हो जाएगी गैस आपूर्ति
प्रतिदिन दो केसिंग लगाने का एवरेज चल रहा है। इस स्पीड से दस दिन में ये काम पूरा कर लेंगे और उसके बाद एक 300एम.एम.का स्लैब बचा है। स्लैब होते ही काम लगभग पूरा हो जाएगा। इस काम को 10 सितंबर तक पूरा कर देंगे और दस सितंबर से पैदल यात्रियों के लिए लोवर मॉलरोड खुल जाएगी, जबकि अक्टूबर अन्त तक गाड़ियां भी चल सकेंगी।
आश्वासन दिया कि आप काम देखकर निष्कर्ष निकालें। आंदोलनरत पुनीत के संतुष्ट होने संबंधी सवाल पर उन्होंने कहा की पुनीत ने उनकी बात तसल्ली से सुनी और पुनीत को प्रगति प्रत्यक्ष रूप से दिखाई देगी। पुनीत ने कहा कि एस.ई.राजेश पंत आए थे और उन्होंने एक्शन प्लैन दिया है। सारे काम पूरे होने के बाद 10 अक्टूबर तक काम पूरे हो जाएंगे और पैदल यात्रियों के बाद गाड़ियां भी चलने लगेंगी।
कहा कि विभागीय आश्वासन और कार्यपूर्ण के बाद उनके अन्न जल त्याग के निर्णय को स्थगित किया जाएगा। धरना जारी रखने की घोषणा के बाद उन्होंने प्रशासन से कहा कि इस कार्य के पूरा होने के बाद ही आपसे वार्ता की जाएगी। इसके अलावा वार्ता के दौरान उन्होंने एस.ई.से कहा कि आप मुझे आश्वस्त कर दीजिए कि आपके काम में बरसात, कांवड़ या कोई और फैक्टर बाधा नहीं बनेगा। मुझे कुछ समय दजिये और मैं जल्द निर्णय लेकर आपको बता दूंगा। प्रशासन और विभाग जल्द काम कर लें और वो मान जाएंगे।







