ब्रेकिंग : भाजपा ने बदले सांगठनिक जिलों के प्रभारी,अब इनके हाथ कमान 

देहरादून, 19 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड में संगठन को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए प्रदेश के सभी 19 सांगठनिक जिलों के लिए नए जिला प्रभारियों और सह-प्रभारियों की घोषणा कर दी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की सहमति के बाद प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने बुधवार को नए प्रभारियों […]

देहरादून, 19 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड में संगठन को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए प्रदेश के सभी 19 सांगठनिक जिलों के लिए नए जिला प्रभारियों और सह-प्रभारियों की घोषणा कर दी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की सहमति के बाद प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने बुधवार को नए प्रभारियों और सह-प्रभारियों की सूची जारी की।

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि पार्टी ने संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और आगामी चुनावों के मद्देनजर सांगठनिक स्तर पर जिम्मेदारियां तय की हैं। नई नियुक्तियों के जरिए पार्टी ने प्रदेश के मैदानी और पर्वतीय दोनों क्षेत्रों में संगठन की निगरानी और समन्वय व्यवस्था को मजबूत करने का प्रयास किया है।

  1. उत्तरकाशी जिले का प्रभारी नवीन ठाकुर और सह-प्रभारी विनोद रूडूड़ी को बनाया गया है।
  2. चमोली की जिम्मेदारी संपत सिंह रावत को प्रभारी और महावीर पंवार को सह-प्रभारी के रूप में दी गई है।
  3. रुद्रप्रयाग में सतीश लखेड़ा प्रभारी तथा सुखबीर सिंह बिष्ट सह-प्रभारी होंगे।
  4. टिहरी में अनिल गोयल को प्रभारी और सतेंद्र राणा को सह-प्रभारी बनाया गया है।
  5. देहरादून ग्रामीण जिले में नेहा जोशी को प्रभारी तथा पवन चौधरी को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी मिली है।
  6. देहरादून महानगर में राकेश गिरी प्रभारी और संजय गुप्ता सह-प्रभारी होंगे।
  7. ऋषिकेश में डॉ. स्वराज विद्वान को प्रभारी तथा अमन त्यागी को सह-प्रभारी बनाया गया है।
  8. हरिद्वार जिले में शैलेंद्र सिंह बिष्ट प्रभारी और दीपक धमीजा सह-प्रभारी होंगे।
  9. रुड़की में आदित्य चौहान को प्रभारी तथा रविंद्र कटारिया को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।
  10. पौड़ी में नलिन भट्ट प्रभारी और रविंद्र राणा सह-प्रभारी बनाए गए हैं।
  11. कोटद्वार में रमेश मैखुरी प्रभारी तथा संदीप गोयल सह-प्रभारी होंगे।
  12. पिथौरागढ़ में निर्मल मेहरा को प्रभारी और रवि रौतेला को सह-प्रभारी बनाया गया है।
  13. बागेश्वर में वीरेंद्र बल्दिया प्रभारी तथा राकेश जोशी सह-प्रभारी होंगे।
  14. रानीखेत में प्रदीप जनोटी को प्रभारी और गौरव पांडे को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।
  15. अल्मोड़ा में राजेंद्र सिंह बिष्ट प्रभारी और दीपिका बोहरा सह-प्रभारी बनाई गई हैं।
  16. चंपावत में गुंजन सुखीजा प्रभारी तथा हिमांशु बिष्ट सह-प्रभारी होंगे।
  17. नैनीताल में विवेक सक्सेना को प्रभारी और रणदीप पोखरिया को सह-प्रभारी बनाया गया है।
  18. काशीपुर में पुष्कर सिंह काला प्रभारी तथा भारत भूषण चुघ सह-प्रभारी होंगे।
  19. ऊधमसिंह नगर में खिलेंद्र चौधरी को प्रभारी और साकेत अग्रवाल को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

भाजपा की ओर से जारी नई सूची को प्रदेश संगठन में महत्वपूर्ण बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है। जिला प्रभारी और सह-प्रभारी संबंधित सांगठनिक जिलों में पार्टी की गतिविधियों, संगठनात्मक समन्वय, कार्यकर्ताओं के बीच संवाद और पार्टी कार्यक्रमों के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। ऐसे में इन नियुक्तियों को आगामी राजनीतिक गतिविधियों और चुनावी तैयारियों के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग : इस जिले में कल सभी स्कूल बंद,देंखे आदेश

देहरादून, 19 अगस्त। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मौसम के बिगड़ते मिजाज और भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा...

अजब – गजब : बिना स्वास्थ्य केंद्र फिताड़ी में अल्ट्रासाउंड मशीन के लिए 25 लाख का बजट

आयुर्वेदिक उपकेंद्र के सहारे स्वास्थ्य व्यवस्था, विशेषज्ञ चिकित्सक और तकनीकी स्टाफ भी नहीं; ग्रामीणों ने मशीन सीएचसी मोरी में लगाने की मांग कीपुरोला,...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts