क्राइम : देहरादून में दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप। एक को लगी गोली,एक आरोपी गिरफ्तार,अन्य फरार 

देहरादून। पटेलनगर इंडस्ट्रियल एरिया में एसजीआरआर विश्वविद्यालय और दैनिक जागरण कार्यालय के पास गुरुवार को पुरानी रंजिश के चलते युवकों के दो गुटों के बीच विवाद के बाद ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप मच गया। फायरिंग की पहली घटना आईटीएस कॉलेज वाली रोड पर हुई, जबकि इसके बाद आरोपियों का पीछा करते हुए मामला शिमला बाईपास […]

देहरादून। पटेलनगर इंडस्ट्रियल एरिया में एसजीआरआर विश्वविद्यालय और दैनिक जागरण कार्यालय के पास गुरुवार को पुरानी रंजिश के चलते युवकों के दो गुटों के बीच विवाद के बाद ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप मच गया। फायरिंग की पहली घटना आईटीएस कॉलेज वाली रोड पर हुई, जबकि इसके बाद आरोपियों का पीछा करते हुए मामला शिमला बाईपास रोड स्थित सेंट ज्यूडस चौक तक पहुंच गया। यहां हुई दूसरी फायरिंग में साहिल नाम का युवक घायल हो गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वारदात में शामिल रोहित नाम के आरोपी को स्विफ्ट कार समेत गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी गुरमीत समेत अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

पहले आईटीएस कॉलेज रोड पर हुई फायरिंग

पुलिस के अनुसार, गुरुवार 20 अगस्त को पटेलनगर क्षेत्र में फायरिंग की सूचना कंट्रोल रूम के माध्यम से मिली थी। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक साहिल, सुजल, दक्ष, अंशुल, आदित्य और विशाल आईटीएस कॉलेज वाली रोड पर खड़े थे। इसी दौरान गुरमीत अपने कुछ साथियों के साथ स्विफ्ट कार से वहां पहुंचा और युवकों पर फायरिंग कर दी।

पहली फायरिंग में किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली। गोली चलने के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आरोपी स्विफ्ट कार से मौके से फरार हो गए।

पुलिस के मुताबिक, कार सवार आरोपियों के फरार होने के बाद आदित्य और उसके साथियों ने मोटरसाइकिल से उनका पीछा शुरू कर दिया। पीछा करते हुए दोनों पक्ष शिमला बाईपास रोड स्थित सेंट ज्यूडस चौक के पास पहुंच गए। आरोप है कि यहां गुरमीत ने दोबारा फायरिंग कर दी।

इस दौरान आदित्य के साथी साहिल को गोली लग गई और वह घायल हो गया। साथियों ने उसे तत्काल उपचार के लिए महंत इंदिरेश अस्पताल पहुंचाया।

ये भी पढ़े :

कुछ ही घंटों में रोहित गिरफ्तार

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल देहरादून के सभी थानों और सीमावर्ती चौकियों को संदिग्ध स्विफ्ट कार और उसमें सवार युवकों की तलाश के लिए अलर्ट कर दिया। जनपद में चल रहे सघन चेकिंग अभियान को भी प्रभावी किया गया।

इसी दौरान पुलिस टीम ने नया गांव बैरियर पर चेकिंग के दौरान आरोपी रोहित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त बताई जा रही स्विफ्ट कार भी बरामद की है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान रोहित पुत्र प्रदीप सिंह, निवासी जिला सहारनपुर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। वर्तमान में रोहित देहरादून के निजी कॉलेज में होटल मैनेजमेंट का छात्र बताया गया है।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से स्विफ्ट कार संख्या HR-51-AZ-0890 बरामद की है। पुलिस अब फरार आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

CCTV फुटेज और हथियार की तलाश में जुटी पुलिस

फायरिंग की घटना के बाद पुलिस ने दोनों घटनास्थलों का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वारदात में कितने युवक शामिल थे और फायरिंग के लिए किस हथियार का इस्तेमाल किया गया।

पुलिस की अलग-अलग टीमें गुरमीत और अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। साथ ही बरामद कार, सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ी जा रही हैं।

Also Read This

Raksha Bandhan 2026: 27 या 28 अगस्त? जानिए कब बांधी जाएगी राखी

Raksha Bandhan 2026 Date: भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन इस साल 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा। पूर्णिमा तिथि...

बड़ी खबर : फिताड़ी में नहीं मोरी में लगेगी 25 लाख की अल्ट्रासाउंड मशीन

जिला योजना की सूची में फिताड़ी का नाम दर्ज होने से हुआ भ्रम, विधायक दुर्गेश लाल ने पत्रकार वार्ता में स्थिति की साफपुरोला,...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts