हादसा : 17 यात्रियों से भरा टेंपो ट्रेवेल्स हाईवे पर ब्रेक फेल होने से पलटा

उत्तरकाशी।नीरज उत्तराखंडी  गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोनगाड के पास रविवार को उस समय बड़ा हादसा टल गया, जब यात्रियों से भरा एक टेंपो ट्रेवल्स वाहन ब्रेक फेल होने के बाद सड़क पर ही पलट गया। वाहन में गुजरात के 17 यात्री सवार बताए जा रहे हैं। DCR जिला आपातकालीन नियंत्रण कक्ष से मिली प्रारंभिक सूचना […]

उत्तरकाशी।नीरज उत्तराखंडी 

गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोनगाड के पास रविवार को उस समय बड़ा हादसा टल गया, जब यात्रियों से भरा एक टेंपो ट्रेवल्स वाहन ब्रेक फेल होने के बाद सड़क पर ही पलट गया। वाहन में गुजरात के 17 यात्री सवार बताए जा रहे हैं।

DCR जिला आपातकालीन नियंत्रण कक्ष से मिली प्रारंभिक सूचना के अनुसार, टेंपो ट्रेवल्स संख्या UK-14 PA 5006 सोनगाड के पास पहुंचा था, तभी अचानक ब्रेक फेल हो गया। चालक ने वाहन को नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन वाहन सड़क पर ही पलट गया।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक कुछ यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से गंगनानी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया जा रहा है, जहां उनका उपचार कराया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि वाहन में सवार सभी यात्री गुजरात के हैं और फिलहाल सभी यात्रियों के सुरक्षित होने की सूचना है। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय स्तर पर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। घटना के कारणों और वाहन में सवार यात्रियों की स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।

ये भी पढ़े :

ब्रेक फेल होने की वजह से हुआ हादसा, बड़ा नुकसान टला

गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहाड़ी क्षेत्र में ब्रेक फेल होने के कारण हुआ यह हादसा एक बड़े हादसे में तब्दील हो सकता था। गनीमत रही कि वाहन सड़क से नीचे खाई में नहीं गिरा और सभी यात्रियों के सुरक्षित होने की सूचना है।

Also Read This

एक्शन : पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गए शराब कैंटीन संचालक की हत्या के आरोपी,एक आरोपी घायल 

रुड़की। हरिद्वार जिले के रुड़की में शराब कैंटीन संचालक अमन हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के ढंडेरा...

कैट का बड़ा आदेश: संजीव चतुर्वेदी के उठाए घोटालों की पत्रावली तलब । प्रमुख सचिव वन की टूर डायरी भी मांगी

देहरादून। भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारी संजीव चतुर्वेदी की एसीआर (वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट) में ग्रेडिंग कम किए जाने से जुड़े मामले में केंद्रीय प्रशासनिक...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts