एक्शन : पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गए शराब कैंटीन संचालक की हत्या के आरोपी,एक आरोपी घायल 

रुड़की। हरिद्वार जिले के रुड़की में शराब कैंटीन संचालक अमन हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के ढंडेरा में 26 वर्षीय अमन की हत्या के बाद फरार चल रहे आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस की नगला इमरती क्षेत्र में बाइक सवार तीन बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। दोनों […]

रुड़की। हरिद्वार जिले के रुड़की में शराब कैंटीन संचालक अमन हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के ढंडेरा में 26 वर्षीय अमन की हत्या के बाद फरार चल रहे आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस की नगला इमरती क्षेत्र में बाइक सवार तीन बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से हुई फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि उसके दो साथी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घायल आरोपी को गिरफ्तार कर रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में पुलिस ने कॉम्बिंग अभियान चलाकर फरार दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस को देखते ही बदमाशों ने की फायरिंग

पुलिस के मुताबिक, अमन हत्याकांड के आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थीं। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि नगला इमरती गांव के पास बाइक पर तीन संदिग्ध युवक घूम रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया।

पुलिस का दावा है कि रोकने पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। गोली लगने के बाद वह घायल होकर गिर पड़ा, जबकि उसके दो साथी अंधेरे और मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए।

आरोपी सौरभ मुठभेड़ में घायल

पुलिस के अनुसार मुठभेड़ में घायल बदमाश की पहचान सौरभ के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। पूछताछ में सौरभ ने अमन हत्याकांड में खुद समेत तीन लोगों के शामिल होने की बात कबूल की है।

मुठभेड़ की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद फरार आरोपियों की तलाश में आसपास के क्षेत्र में बड़े स्तर पर कॉम्बिंग अभियान चलाया गया।

फरार दोनों आरोपी भी पुलिस के हत्थे चढ़े

मुख्य आरोपी सौरभ के साथ वारदात में शामिल बताए जा रहे दोनों फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस ने कई टीमों को लगाया था। लगातार कॉम्बिंग और दबिश के बाद पुलिस ने दोनों को भी गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 19 वर्षीय अर्पित सैनी और 19 वर्षीय दीप यादव के रूप में हुई है।

21 अगस्त की रात हुई थी अमन की हत्या

शुक्रवार 21 अगस्त की रात सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के ढंडेरा में 26 वर्षीय शराब कैंटीन संचालक अमन की बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी थी। अचानक हुई गोलीबारी से इलाके में हड़कंप मच गया था। वारदात के बाद पुलिस ने हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें गठित कर तलाश शुरू कर दी थी।

पुलिस की जांच में जैसे-जैसे आरोपियों के संबंध में सुराग मिलते गए, टीमों ने उनकी तलाश तेज कर दी। इसी क्रम में नगला इमरती के पास पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ हुई और हत्याकांड के मुख्य आरोपी सौरभ को दबोच लिया गया। बाद में उसके दोनों साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस अब तीनों आरोपियों से पूछताछ कर अमन की हत्या के पीछे की वजह, वारदात में इस्तेमाल हथियार और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटा रही है।

Also Read This

कैट का बड़ा आदेश: संजीव चतुर्वेदी के उठाए घोटालों की पत्रावली तलब । प्रमुख सचिव वन की टूर डायरी भी मांगी

देहरादून। भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारी संजीव चतुर्वेदी की एसीआर (वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट) में ग्रेडिंग कम किए जाने से जुड़े मामले में केंद्रीय प्रशासनिक...

हादसा : 17 यात्रियों से भरा टेंपो ट्रेवेल्स हाईवे पर ब्रेक फेल होने से पलटा

उत्तरकाशी।नीरज उत्तराखंडी गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोनगाड के पास रविवार को उस समय बड़ा हादसा टल गया, जब यात्रियों से भरा एक टेंपो ट्रेवल्स वाहन...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts