बड़ी खबर : 300+ दर्शकों ने मुफ्त में देखी बाबा नीब करौरी पर आधारित ब्लॉक बस्टर फिल्म ‘हनुमान अंश’

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड के नैनीताल में हिंदूवादी संगठनों ने 300 से ज्यादा लोगों को मुफ्त ‘हनुमान अंश’ फ़िल्म दिखाई। दर्शकों को रिफ्रेशमेंट के साथ हनुमान चालीसा भेंट की गई। विधायक भी फ़िल्म देखने पहुंची। नैनीताल के कैपिटल सिनेमा हॉल में आज बाबा नीब करौरी महाराज पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ का मुफ्त प्रसारण किया […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-

ऊत्तराखण्ड के नैनीताल में हिंदूवादी संगठनों ने 300 से ज्यादा लोगों को मुफ्त ‘हनुमान अंश’ फ़िल्म दिखाई। दर्शकों को रिफ्रेशमेंट के साथ हनुमान चालीसा भेंट की गई। विधायक भी फ़िल्म देखने पहुंची।

नैनीताल के कैपिटल सिनेमा हॉल में आज बाबा नीब करौरी महाराज पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ का मुफ्त प्रसारण किया गया। सिनेमा हॉल में सबसे आगे 9 नंबर की सीट में श्री हनुमान और बाबा नीब करौरी की प्रतिमा को विराजमान किया गया।

इसे ‘हनुमान भक्त’, ‘जय श्रीराम सेवा दल’ और अल्मोड़ा अर्बन ग्रामीण बैंक के प्रबंधक रोमित साह जगाती ने स्पॉन्सर किया। देश दुनिया में सुपर हिट ब्लॉक बस्टर चल रही इस फ़िल्म को देखने के लिए बालिका विद्या मंदिर(एम.एल.एस.बी.वी.एम.)की 25 छात्राएं और सरस्वती विद्या मंदिर से 55 छात्रों के अलावा बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे पहुंचे।

लगभग 2:30 घंटे की इस फ़िल्म के दौरान दर्शकों को फ्रूटी, समोसे, पानी वितरित किये गए। फ़िल्म समाप्त होने के बाद पतीसे के प्रसाद के साथ हनुमान चालीसा भेंट की गई। फ़िल्म देखने के लिए विधायक सरिता आर्या, मंडलाध्यक्ष नितिन कार्की, भरत मेहरा भी पहुंचे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में मनमोहन सिंह बिष्ट, पंकज बिष्ट, अमित पांडेय, सोनू बिष्ट, मंनोज कुमार, रोहित कुमार गौड़, विनोद कुमार, सूरज, सुनील, अमित साह, विवेक वर्मा, संजय, प्रदीप कुमार, तरुण लूथरा, भवान सिंह बिष्ट, ललित बिष्ट, सूरज राणा, गौरव आर्या, संजय सिंह बिष्ट, अमित मेहरा, विनायक साह, अम्मू पाण्डे, सोनू कुमार, पवन कन्याल, बॉबी बिष्ट, रौनक सक्सेना, कुणाल बेदी, चेतन बिष्ट आदि कि बड़ी भूमिका रही।

संगठन की तरफ से मनमोहन सिंह बिष्ट ने बताया कि फ़िल्म के शो की सफलता को देखते हुए मंगलवार और रविवार को भी एक एक शो रखे गए हैं। मंगलवार के उस शाम 4 बजे के शो के टिकट फुल हो चुके हैं।

Also Read This

क्राइम : डीएम के नाम से सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी, कार्रवाई की तैयारी

उत्तरकाशी। 6 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी  उत्तरकाशी के जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के नाम से सोशल मीडिया पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा फर्जी आईडी बनाए जाने का...

बड़ी खबर : मौसम की मार से उत्तराखंड में सेब उत्पादन को बड़ा झटका,हजारो मीट्रिक टन घट गया उत्पादन

उत्तरकाशी के मोरी में 16 हजार से घटकर 3 से 3.5 हजार मीट्रिक टन रह गया उत्पादन, पुरोला-नौगांव में सामान्य उत्पादन का महज...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts