दुःखद – सर्पदंश से 50 वर्षीय महिला की मौत, क्षेत्र में शोक की लहर

उत्तरकाशी, 21 अक्तूबर 2026। नीरज उत्तराखंडी  चिन्यालीसौड़ क्षेत्र की ग्राम पंचायत गड़थ के चोबदा तोक में सांप के काटने से 50 वर्षीय महिला सावित्री देवी की मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार, सावित्री देवी को बुधवार सुबह सांप ने काट लिया था। परिजनों द्वारा उन्हें उपचार […]

उत्तरकाशी, 21 अक्तूबर 2026। नीरज उत्तराखंडी 
चिन्यालीसौड़ क्षेत्र की ग्राम पंचायत गड़थ के चोबदा तोक में सांप के काटने से 50 वर्षीय महिला सावित्री देवी की मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, सावित्री देवी को बुधवार सुबह सांप ने काट लिया था। परिजनों द्वारा उन्हें उपचार के लिए करीब चार घंटे बाद अति प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनचौरा पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने अस्पताल पहुंचते ही उनका उपचार शुरू किया, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।

महिला की मौत की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। घटना ने ग्रामीण क्षेत्रों में सर्पदंश की घटनाओं के दौरान समय पर उपचार और स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं।

घटना के बाद स्थानीय भाजपा नेता श्रीपाल चौहान और पूर्व कनिष्ठ प्रमुख उर्मिला रांगड़ ने वन विभाग से पीड़ित परिवार को नियमानुसार उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराकर उन्हें राहत दी जानी चाहिए।

ग्रामीणों ने भी प्रशासन से सर्पदंश जैसी आपात स्थितियों में त्वरित चिकित्सा सुविधा और जागरूकता व्यवस्था मजबूत किए जाने की मांग की है।

Also Read This

बड़ी खबर : देहरादून में ‘रात्रि चौपाल’ की शुरुआत । गांव पहुंचे अधिकारी,जानिए फिर क्या हुआ ?

देहरादून, 21 अक्टूबर। नीरज उत्तराखंडी ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान, सरकारी योजनाओं की धरातलीय समीक्षा और प्रशासन तथा जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित...

बड़ी खबर : सिंगर दलेर मेहंदी के अपमान पर भड़की कांग्रेस । मंत्री सुबोध उनियाल से की सार्वजनिक माफी की मांग

देहरादून: उत्तराखंड के नई टिहरी में आयोजित सिद्धपीठ मां कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले में पंजाबी गायक दलेर मेहंदी के साथ हुए घटनाक्रम को...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts