चमोली के रामणी में फंदे से लटके मिले छात्र-छात्रा के शव, गांव में मची सनसनी

चमोली-गिरीश चंदोला  नंदानगर। विकासखंड नंदानगर के रामणी गांव में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव के पास स्थित मेला मैदान के मंच की रेलिंग से एक छात्र और छात्रा के शव फंदे से लटके मिले। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। बताया जा रहा है कि […]

चमोली-गिरीश चंदोला 

नंदानगर। विकासखंड नंदानगर के रामणी गांव में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव के पास स्थित मेला मैदान के मंच की रेलिंग से एक छात्र और छात्रा के शव फंदे से लटके मिले। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई।

बताया जा रहा है कि मृतकों में रामणी गांव निवासी कक्षा 12 का छात्र सुनील और कक्षा 11 में पढ़ने वाली एक छात्रा शामिल है। दोनों एक ही गांव के रहने वाले बताए गए हैं। सुबह ग्रामीणों को मेला मैदान के मंच पर दोनों के शव लटके होने की जानकारी मिली, जिसके बाद गांव में हड़कंप मच गया।

घटना को लेकर ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। हालांकि, घटना के वास्तविक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। ग्राम प्रधान कुंवर लाल ने बताया कि मामले की सूचना नंदानगर पुलिस को दे दी गई है।

पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद ही घटना की परिस्थितियों और कारणों के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Also Read This

4.50 करोड़ की पेयजल योजना पर बड़ा सवाल: वन स्वीकृति नहीं मिली, फिर जंगल तक कैसे पहुंच गए लाखों के पाइप?

कफनौल-रूपनौल योजना की सामग्री महीनों से जंगल में लावारिस, सरकारी सिस्टम की कार्यशैली पर उठे सवाल; युवा संगठन ने आंदोलन की दी चेतावनीनौगांव,...

हादसा: ब्रहमखाल के पास ब्लॉक प्रमुख पुरोला की कार दुर्घटनाग्रस्त, हेली एम्बुलेंस से भेजा दून

ब्रह्मखाल/उत्तरकाशी, 8 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह करीब 10 बजे ब्रह्मखाल के पास ब्लॉक प्रमुख पुरोला की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई।...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts