बड़ी खबर : उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में 12.31 लाख के गबन का आरोपी एजेंट गिरफ्तार

ऋषिकेश: उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड की ऋषिकेश शाखा में खाताधारकों से जमा कराने के नाम पर ली गई लाखों रुपये की रकम के गबन के मामले में देहरादून पुलिस ने नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी बैंक में दैनिक जमा अभिकर्ता (डेली डिपॉजिट एजेंट) के रूप में काम करता था। पुलिस के अनुसार, उसने […]

ऋषिकेश: उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड की ऋषिकेश शाखा में खाताधारकों से जमा कराने के नाम पर ली गई लाखों रुपये की रकम के गबन के मामले में देहरादून पुलिस ने नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है।

आरोपी बैंक में दैनिक जमा अभिकर्ता (डेली डिपॉजिट एजेंट) के रूप में काम करता था। पुलिस के अनुसार, उसने अलग-अलग तारीखों में खाताधारकों से बैंक में जमा कराने के लिए कुल 12 लाख 31 हजार 458 रुपये लिए, लेकिन रकम बैंक में जमा नहीं की।

खाताधारकों से रकम ली, बैंक में नहीं कराई जमा

मामला उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, लक्ष्मणझूला रोड ऋषिकेश से जुड़ा है। पुलिस के मुताबिक, बैंक के डेली डिपॉजिट एजेंट दीपक बढ़ई ने विभिन्न खाताधारकों से बैंक में जमा कराने के लिए धनराशि प्राप्त की थी। आरोप है कि रकम प्राप्त करने के बाद उसने उसे बैंक के खातों में जमा नहीं कराया और लाखों रुपये का गबन कर लिया।

इस संबंध में 24 मई 2026 को उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के सचिव/महाप्रबंधक एसएस राणा की ओर से ऋषिकेश कोतवाली में लिखित तहरीर दी गई थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान सामने आए तथ्यों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ धारा 316(5) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

उदयबाग विकासनगर से पकड़ा गया आरोपी

बैंक की रकम से जुड़े मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई तेज की,पुलिस ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर पुलिस टीम ने मामले में आवश्यक साक्ष्य जुटाए। साक्ष्यों के आधार पर नामजद आरोपी 29 वर्षीय दीपक बढ़ई, निवासी चंद्रेश्वर नगर, ऋषिकेश को 9 सितंबर 2026 को उदयबाग, विकासनगर से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर की जा रही है।

Also Read This

बड़ी खबर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी युवक को पुलिस ने देहरादून से दबोचा

मोरी/उत्तरकाशी, 10 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी थाना मोरी क्षेत्र में नाबालिग के अपहरण एवं दुष्कर्म के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी युवक को...

पिता की वतन वापसी के लिए बेटी की मुहिम बनी जन-आंदोलन, अब तक जुटे ₹1.40 करोड़ से अधिक

उत्तरकाशी। 11 सितंबर, नीरज उत्तराखंडी सऊदी अरब में फंसे उत्तरकाशी के गोरसाड़ा गांव निवासी इंद्रमणि नौटियाल को स्वदेश वापस लाने के लिए उनकी बेटी दीपिका...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts