बड़ी खबर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी युवक को पुलिस ने देहरादून से दबोचा

मोरी/उत्तरकाशी, 10 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी  थाना मोरी क्षेत्र में नाबालिग के अपहरण एवं दुष्कर्म के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी युवक को देहरादून से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए नाबालिग को नालापानी चौक, देहरादून से सकुशल बरामद किया। पुलिस के अनुसार, गत 3 सितंबर […]

मोरी/उत्तरकाशी, 10 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी 

थाना मोरी क्षेत्र में नाबालिग के अपहरण एवं दुष्कर्म के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी युवक को देहरादून से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए नाबालिग को नालापानी चौक, देहरादून से सकुशल बरामद किया।

पुलिस के अनुसार, गत 3 सितंबर 2026 को एक व्यक्ति ने थाना मोरी में अपनी नाबालिग पुत्री के बिना बताए घर से चले जाने और वापस नहीं लौटने की तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137(2) के तहत अपहरण का मुकदमा दर्ज किया।

मामला नाबालिग से जुड़ा होने के कारण पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय ने उसकी शीघ्र बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त टीम गठित की गई।

पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट चंचल शर्मा के पर्यवेक्षण और थानाध्यक्ष मोरी दीपक रावत के नेतृत्व में टीम ने सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस तथा मैनुअल पुलिसिंग के माध्यम से सुराग जुटाए। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने 10 सितंबर को नालापानी चौक, देहरादून से नाबालिग को बरामद कर लिया और मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, गवाहों एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में बीएनएस की धारा 65(1) तथा पॉक्सो अधिनियम की धारा 5(ठ) की बढ़ोतरी की गई है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।

गिरफ्तार आरोपी: नीरज कुमार (20) पुत्र विजय कुमार, निवासी पुरोला गांव, हाल निवासी आर्यनगर, देहरादून।

कार्रवाई करने वाली टीम

– म0उ0नि0 संतोष भट्ट
– अ0उ0नि0 भगत राम नौटियाल
– कानि0 अजय रमोला
– कानि0 महिदेव चौहान
– एसओजी टीम

पुलिस की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की सकुशल बरामदगी हुई सेहै। मामले में आरोपी के विरुद्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Also Read This

पिता की वतन वापसी के लिए बेटी की मुहिम बनी जन-आंदोलन, अब तक जुटे ₹1.40 करोड़ से अधिक

उत्तरकाशी। 11 सितंबर, नीरज उत्तराखंडी सऊदी अरब में फंसे उत्तरकाशी के गोरसाड़ा गांव निवासी इंद्रमणि नौटियाल को स्वदेश वापस लाने के लिए उनकी बेटी दीपिका...

UKPSC PCS 2026: उत्तराखंड में PCS के 67 पदों पर निकली भर्ती, 29 सितंबर तक करें आवेदन; जानें पूरी डिटेल

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts