दुःखद-नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी का निधन

हल्द्वानी। नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन से पत्रकारिता जगत, सूचना विभाग और प्रशासनिक महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। शनिवार को हृदय गति रुकने से उनका निधन हो गया। उनके असमय निधन की खबर से पत्रकारों, अधिकारियों, कर्मचारियों और परिचितों में शोक की लहर है। सरल, सहज और […]

हल्द्वानी। नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन से पत्रकारिता जगत, सूचना विभाग और प्रशासनिक महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। शनिवार को हृदय गति रुकने से उनका निधन हो गया। उनके असमय निधन की खबर से पत्रकारों, अधिकारियों, कर्मचारियों और परिचितों में शोक की लहर है। सरल, सहज और मिलनसार स्वभाव के लिए पहचाने जाने वाले गिरिजा शंकर जोशी के निधन को उनके सहयोगियों ने अपूरणीय क्षति बताया है।

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार शनिवार दोपहर करीब एक बजे गिरिजा शंकर जोशी किसी कार्य से घर से निकलने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उन्हें चक्कर आया और वह गिर पड़े। परिजन उन्हें तत्काल निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। निधन की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में पत्रकार, प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस अधिकारी, सूचना विभाग के कर्मचारी और शुभचिंतक विठोरिया नंबर-1 स्थित वीके पुरम आवास पहुंचने लगे। सभी ने दिवंगत अधिकारी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।

पत्रकारों के बीच बेहद आत्मीय था व्यवहार

गिरिजा शंकर जोशी अपने सरल, सहज, मिलनसार और जिंदादिल व्यक्तित्व के लिए जाने जाते थे। अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ-साथ पत्रकारों के साथ भी उनका व्यवहार बेहद आत्मीय और सहयोगात्मक रहा। पत्रकारों से जुड़े कार्यों में वह हमेशा सहजता से सहयोग करते थे और उनकी समस्याओं को सुनकर समाधान की दिशा में सकारात्मक प्रयास करते थे। यही वजह है कि उनके आकस्मिक निधन से पत्रकारिता जगत ने महज एक अधिकारी नहीं, बल्कि एक आत्मीय सहयोगी और हितैषी खो दिया।

अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने हल्द्वानी में पत्रकारों से जुड़ी कई महत्वपूर्ण योजनाओं और पहलों को आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाई। नए मीडिया सेंटर की नींव और पत्रकारों के लिए प्रस्तावित गेस्ट हाउस जैसी पहल उनके कार्यकाल की उल्लेखनीय उपलब्धियों में शामिल रही। पत्रकारों के हितों से जुड़े विषयों को प्राथमिकता देना उनकी कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा।

मुख्यमंत्री धामी और डीजी सूचना ने जताया दुख

गिरिजा शंकर जोशी के निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने भी जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

Also Read This

बड़ी खबर : अपराधियों पर डीएम का शिकंजा, दो आरोपी छह माह के लिए जिला बदर

रिपोर्ट-कमल जगातीनैनीताल जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त दो आरोपियों के खिलाफ...

बड़ी खबर: दून अस्पताल में डॉक्टर पर जनऔषधि केंद्र की महिला फार्मासिस्ट को धमकाने का आरोप, मरीजों को दवा न देने की हिदायत

Dehradun News: देहरादून के दून अस्पताल में जनऔषधि केंद्र पर तैनात महिला फार्मासिस्ट को एक डॉक्टर द्वारा कथित तौर पर धमकाने का मामला सामने...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts