बड़ी खबर: विश्वनाथ मंदिर के दानपात्र में चोरी का खुलासा। पांच घंटे में आरोपी गिरफ्तार

₹1.60 लाख से अधिक की नकदी, 1130 सिक्के और 680 नेपाली नोट बरामद एसपी ने पुलिस टीम को ₹2,500 और मंदिर महंत ने ₹11 हजार का नकद पुरस्कार देकर किया सम्मानित उत्तरकाशी, 12 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के नंदीगृह में रखे दानपात्र का ताला तोड़कर नकदी चोरी करने के मामले का उत्तरकाशी […]

  • ₹1.60 लाख से अधिक की नकदी, 1130 सिक्के और 680 नेपाली नोट बरामद
  • एसपी ने पुलिस टीम को ₹2,500 और मंदिर महंत ने ₹11 हजार का नकद पुरस्कार देकर किया सम्मानित

उत्तरकाशी, 12 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के नंदीगृह में रखे दानपात्र का ताला तोड़कर नकदी चोरी करने के मामले का उत्तरकाशी पुलिस ने महज पांच घंटे में खुलासा कर दिया।

पुलिस ने घटना को अंजाम देने के आरोप में 28 वर्षीय शुभम नौटियाल को साल्ड बैंड, ज्ञानसू के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से ₹1,60,295 की नकदी, 1130 सिक्के और 680 नेपाली नोट बरामद किए गए हैं।

जानकारी के अनुसार, 12 सितंबर को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के महंत अजय पुरी ने कोतवाली उत्तरकाशी में तहरीर देकर बताया कि बीती रात अज्ञात व्यक्ति ने मंदिर के नंदीगृह में स्थित दानपात्र का ताला तोड़कर उसमें रखी धनराशि चोरी कर ली। तहरीर के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 305(ए) और 331(4) के तहत मुकदमा दर्ज किया।

मंदिर परिसर से जुड़ी चोरी की घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी श्रीमती कमलेश उपाध्याय ने तत्काल घटना के अनावरण और आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी जनक सिंह पंवार के पर्यवेक्षण तथा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम गठित की गई।

पुलिस टीम ने मंदिर परिसर, उत्तरकाशी बाजार और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके साथ ही सुरागरसी-पतारसी और अन्य पुलिस तकनीकों के माध्यम से संदिग्ध की तलाश शुरू की गई। लगातार की गई कार्रवाई के बाद पुलिस ने आरोपी शुभम नौटियाल पुत्र लक्ष्मी प्रसाद नौटियाल, निवासी ज्ञानसू, उत्तरकाशी, उम्र 28 वर्ष को साल्ड बैंड, ज्ञानसू के पास से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक आरोपी के कब्जे से चोरी की गई ₹1,60,295 की नकदी के साथ 1130 सिक्के और 680 नेपाली नोट बरामद हुए हैं। आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।

पुलिस टीम को मिला नकद पुरस्कार

घटना का त्वरित अनावरण करते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम के कार्य की पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय ने सराहना की। टीम का उत्साहवर्धन करते हुए एसपी की ओर से ₹2,500 का नकद पुरस्कार दिया गया।

वहीं, श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के महंत अजय पुरी ने भी पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए पुलिस टीम को ₹11,000 के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया।

गिरफ्तार आरोपी

शुभम नौटियाल, पुत्र लक्ष्मी प्रसाद नौटियाल, निवासी ज्ञानसू, जनपद उत्तरकाशी, उम्र 28 वर्ष।

बरामदगी

– ₹1,60,295 नकद
– 1130 सिक्के
– 680 नेपाली नोट

पुलिस टीम

वरिष्ठ उपनिरीक्षक दिलमोहन बिष्ट, उपनिरीक्षक विनोद पंवार, मुख्य आरक्षी गोविन्द गुसाईं, मुख्य आरक्षी रणजीत कुमार, आरक्षी दीपक चौहान, आरक्षी सुनील मैथाणी, आरक्षी गजेन्द्र, आरक्षी नीरज रावत (एसओजी), आरक्षी काशीष भट्ट (एसओजी) तथा महिला आरक्षी लक्ष्मी शामिल रहे।

Also Read This

अजब गजब: अस्पताल के अंदर घूम रहे आवारा पशु। मरीजों की सुरक्षा पर उठे सवाल

थराली। गिरीश चंदोला अस्पताल को स्वास्थ्य और सुरक्षा की दृष्टि से सबसे संवेदनशील स्थानों में माना जाता है। यहां बीमार मरीजों का इलाज होता है,...

दर्दनाक हादसा: खाई में गिरा डंपर। चालक की मौत

रामनगर/अल्मोड़ा: रामनगर-रानीखेत मार्ग पर रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कुमेरिया और सौराल के बीच एक डंपर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts