दर्दनाक हादसा: खाई में गिरा डंपर। चालक की मौत

रामनगर/अल्मोड़ा: रामनगर-रानीखेत मार्ग पर रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कुमेरिया और सौराल के बीच एक डंपर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे पहाड़ी की ओर जा गिरा। नीचे गिरने के बाद डंपर एक पेड़ से जा टकराया, जिससे चालक वाहन और पेड़ के बीच बुरी तरह फंस गया। हादसा इतना भीषण था कि […]

रामनगर/अल्मोड़ा: रामनगर-रानीखेत मार्ग पर रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कुमेरिया और सौराल के बीच एक डंपर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे पहाड़ी की ओर जा गिरा। नीचे गिरने के बाद डंपर एक पेड़ से जा टकराया, जिससे चालक वाहन और पेड़ के बीच बुरी तरह फंस गया। हादसा इतना भीषण था कि चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही  पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। रेस्क्यू टीम ने कटर की मदद से वाहन को काटकर चालक के शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक की पहचान जसवंत सिंह ,जिला अल्मोड़ा के रूप में हुई है।।

इस हादसे के बाद एक बार फिर रामनगर-रानीखेत मार्ग की बदहाल स्थिति और सड़क चौड़ीकरण का मुद्दा सामने आ गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मार्ग कई स्थानों पर बेहद संकरा और जर्जर हालत में है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने के साथ ही कई हिस्सों में वाहनों के लिए पर्याप्त जगह नहीं है।

स्थानीय लोगों की ओर से लंबे समय से रामनगर-रानीखेत मार्ग के चौड़ीकरण और सुधार की मांग उठाई जाती रही है। लोगों का कहना है कि सड़क संकरी होने के कारण खासतौर पर बड़े वाहनों की आवाजाही के दौरान दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है।

Also Read This

अजब गजब: अस्पताल के अंदर घूम रहे आवारा पशु। मरीजों की सुरक्षा पर उठे सवाल

थराली। गिरीश चंदोला अस्पताल को स्वास्थ्य और सुरक्षा की दृष्टि से सबसे संवेदनशील स्थानों में माना जाता है। यहां बीमार मरीजों का इलाज होता है,...

बड़ी खबर: विश्वनाथ मंदिर के दानपात्र में चोरी का खुलासा। पांच घंटे में आरोपी गिरफ्तार

₹1.60 लाख से अधिक की नकदी, 1130 सिक्के और 680 नेपाली नोट बरामद एसपी ने पुलिस टीम को ₹2,500 और मंदिर महंत ने...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts