देहरादून: उत्तराखंड पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। शासन ने प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) के 12 अधिकारियों के स्थानांतरण और नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं।
तबादला सूची में कई अपर पुलिस अधीक्षकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। शासन ने सभी अधिकारियों को तत्काल नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।
नई तैनाती के तहत देहरादून, हरिद्वार, हल्द्वानी, ऊधमसिंहनगर, अल्मोड़ा, टिहरी और रुद्रपुर समेत कई महत्वपूर्ण स्थानों पर पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं।
किस अधिकारी को कहां भेजा गया?
- प्रमोद कुमार को अपर पुलिस अधीक्षक नगर, देहरादून से अपर पुलिस अधीक्षक नगर, रुद्रपुर की जिम्मेदारी दी गई है।
- स्वतंत्र कुमार सिंह को एएसपी सतर्कता सेक्टर देहरादून से एएसपी देहात-2, देहरादून भेजा गया है।
- मनोज कत्याल, जो एएसपी हल्द्वानी की जिम्मेदारी संभाल रहे थे, उन्हें अब 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर में उपसेनानायक की जिम्मेदारी दी गई है।
- उत्तम सिंह नेगी को एएसपी ऊधमसिंहनगर से हटाकर एएसपी सतर्कता सेक्टर देहरादून बनाया गया है।
- हरवंश सिंह को एएसपी अल्मोड़ा से एएसपी हल्द्वानी बनाया गया।
- शेखर चंद्र सुयाल को एएसपी देहात हरिद्वार से एएसपी नगर देहरादून की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
- अनुषा बडोला को एएसपी एटीसी हरिद्वार से एएसपी अपराध एवं यातायात, ऊधमसिंहनगर नियुक्त किया गया है।
- अमित कुमार को एएसपी नैनीताल से एएसपी टिहरी की जिम्मेदारी दी गई है।
- राजेश कुमार भट्ट को पुलिस अधीक्षक सतर्कता से एएसपी पुलिस मुख्यालय भेजा गया है।
- मिथिलेश कुमार सिंह को 31वीं पीएसी के उपसेनानायक पद से हटाकर पुलिस अधीक्षक सतर्कता की जिम्मेदारी दी गई है।
- अभय सिंह को एएसपी हरिद्वार से एएसपी हरिद्वार ग्रामीण बनाया गया।
- दीपक सिंह को एएसपी टिहरी से एएसपी हरिद्वार नगर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सभी अधिकारियों को तत्काल ज्वाइन करने के निर्देश
शासन ने तबादला आदेश जारी करते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। इस फेरबदल के बाद प्रदेश के कई जिलों में अपर पुलिस अधीक्षक स्तर पर नई जिम्मेदारियां लागू होंगी।


