क्राइम: सहायक समाज कल्याण अधिकारी पर चाकू से हमला, गर्दन और कंधे पर किए वार

हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के पथरी थाना क्षेत्र के शिवगढ़ गांव में प्रेम प्रसंग के मामले को लेकर बुलाई गई पंचायत के दौरान जमकर विवाद हो गया। इस दौरान सहायक समाज कल्याण अधिकारी कमलेश पर चाकू से हमला कर दिया गया। हमले में उनकी गर्दन और दाएं कंधे पर चोटें आई हैं। घटना के […]

हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के पथरी थाना क्षेत्र के शिवगढ़ गांव में प्रेम प्रसंग के मामले को लेकर बुलाई गई पंचायत के दौरान जमकर विवाद हो गया। इस दौरान सहायक समाज कल्याण अधिकारी कमलेश पर चाकू से हमला कर दिया गया।
हमले में उनकी गर्दन और दाएं कंधे पर चोटें आई हैं। घटना के बाद पंचायत में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

जानकारी के मुताबिक, शिवगढ़ गांव निवासी कमलेश पौड़ी गढ़वाल जिले के जहरीखाल में सहायक समाज कल्याण अधिकारी के पद पर तैनात हैं। इन दिनों वह छुट्टी पर अपने गांव आए हुए थे।

इसी दौरान उन्हें जानकारी मिली कि उनके परिवार का एक युवक गांव की ही युवती के साथ प्रेम प्रसंग के चलते घर से भागकर शादी कर चुका है। बताया जा रहा है कि प्रेमी युगल को हाईकोर्ट से सुरक्षा प्रदान करने के आदेश भी मिले हुए हैं।

इस मामले को लेकर युवती पक्ष के ग्रामीणों ने गांव में पंचायत बुलाई थी। पंचायत में कमलेश भी मौजूद थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि धर्मेंद्र, अमरपाल और वेदपाल राणा ने कमलेश पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में उनकी गर्दन और दाएं कंधे पर चोटें आईं। अचानक हुए हमले से पंचायत में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल कमलेश का मेडिकल परीक्षण कराया। इसके बाद तीनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई।

पुलिस के अनुसार,मामले में तीन आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

Also Read This

अग्निकांड: 33 मकान जलकर खाक,सरकार से उचित मुआवजे की माँग

मोरी के पवाणी गांव में भीषण अग्निकांड, 33 आवासीय मकान जलकर खाक 58 परिवार प्रभावित, पंचायत भवन और प्राथमिक विद्यालय भी आग की...

पवाणी में अग्निकांड से तबाही,कई आवासीय भवन जलकर राख।सीएम धामी ने जताया दुःख,देंखे वीडियो

प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता का भरोसा, राहत-बचाव कार्य तेज करने के निर्देशमोरी/उत्तरकाशी। नीरज उत्तराखंडी मोरी तहसील के ग्राम पवाणी में भीषण अग्निकांड से...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts