हादसा: खाई में गिरा टेम्पो ट्रैवलर चालक। पुलिस-SDRF ने किया रेस्क्यू 

रात में सात तीर्थयात्रियों के लिए पुलिस ने की दूसरे वाहन की व्यवस्था, जानकीचट्टी पहुंचाया बड़कोट/उत्तरकाशी, 16 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी  यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्यानाचट्टी के निकट मंगलवार रात शौच के लिए वाहन से उतरा टेम्पो ट्रैवलर चालक पैर फिसलने से करीब 40 से 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। सूचना मिलते ही पुलिस […]

  • रात में सात तीर्थयात्रियों के लिए पुलिस ने की दूसरे वाहन की व्यवस्था, जानकीचट्टी पहुंचाया

बड़कोट/उत्तरकाशी, 16 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी 

यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्यानाचट्टी के निकट मंगलवार रात शौच के लिए वाहन से उतरा टेम्पो ट्रैवलर चालक पैर फिसलने से करीब 40 से 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाया और चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

जानकारी के अनुसार टेम्पो ट्रैवलर चालक उपेन्द्र निवासी उत्तर प्रदेश हरिद्वार से मध्य प्रदेश के सात तीर्थयात्रियों को चारधाम यात्रा पर लेकर आया था। मंगलवार रात करीब नौ बजे स्यानाचट्टी के पास चालक शौच के लिए वाहन से नीचे उतरा। इसी दौरान अचानक पैर फिसलने से वह गहरी खाई में जा गिरा।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस बल और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। अंधेरे और दुर्गम भूभाग के बावजूद जवानों ने कड़ी मशक्कत कर खाई में उतरकर चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे में चालक को सामान्य चोटें आई हैं।

तीर्थयात्रियों की भी पुलिस ने संभाली जिम्मेदारी

रेस्क्यू अभियान के दौरान वाहन में मौजूद सात तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस ने तत्काल दूसरे वाहन की व्यवस्था की। सभी तीर्थयात्रियों को सुरक्षित उनके रात्रि प्रवास स्थल जानकीचट्टी पहुंचाया गया।

पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से हादसे के बाद रात के समय यात्रियों को होने वाली संभावित परेशानी टल गई। चालक और तीर्थयात्रियों ने पुलिस एवं एसडीआरएफ की त्वरित और मानवीय कार्रवाई के लिए टीम का आभार जताया।

Also Read This

बड़ी खबर: सरकारी संपत्तियां निजी हाथों में देने का दावा। कांग्रेस का BJP पर हमला

रुद्रप्रयाग। रिपोर्ट - जयप्रकाश नौगाई उत्तराखंड में सरकारी जमीन और संपत्तियों को निजी हाथों में दिए जाने के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार...

हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो पिकअप। एक की मौत, 11 घायल

मोरी/उत्तरकाशी, 15 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी तहसील मोरी के ग्राम खन्यासणी मोटर मार्ग पर मंगलवार शाम एक बोलेरो पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts