हेमकुंड साहिब में सीजन की पहली बर्फबारी, बर्फ की चादर से सजा गुरुद्वारा

गिरीश चंदोला / चमोली बारिश और बर्फबारी के बीच बढ़ा श्रद्धालुओं का उत्साह, रोजाना 1500 से 1800 यात्री पहुंच रहे सिखों के पवित्र धार्मिक स्थल श्री हेमकुंड साहिब में सीजन की पहली बर्फबारी से रौनक लौट आई है। बृहस्पतिवार सुबह बारिश के साथ हेमकुंड साहिब में ताजा बर्फबारी हुई। बर्फ की सफेद चादर में लिपटा […]

गिरीश चंदोला / चमोली

  • बारिश और बर्फबारी के बीच बढ़ा श्रद्धालुओं का उत्साह, रोजाना 1500 से 1800 यात्री पहुंच रहे

सिखों के पवित्र धार्मिक स्थल श्री हेमकुंड साहिब में सीजन की पहली बर्फबारी से रौनक लौट आई है। बृहस्पतिवार सुबह बारिश के साथ हेमकुंड साहिब में ताजा बर्फबारी हुई।

बर्फ की सफेद चादर में लिपटा हेमकुंड साहिब का मनमोहक दृश्य श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। प्रकृति ने मानो इस पवित्र धाम को अपने ही अंदाज में सजाकर श्रद्धालुओं के स्वागत की तैयारी की हो।

बर्फबारी के बीच हेमकुंड साहिब पहुंचे सिख श्रद्धालुओं में खासा उत्साह नजर आया। श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारे में मत्था टेककर दर्शन किए और इसके साथ ही सीजन की पहली बर्फबारी का भी आनंद लिया।

श्रद्धालुओं का कहना था कि हेमकुंड साहिब जैसे पवित्र धार्मिक स्थल के दर्शन के साथ पहली बर्फबारी देखने का अवसर मिलना उनके लिए विशेष अनुभव है। बर्फ से ढकी चोटियों और गुरुद्वारा परिसर का नजारा श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रहा है।

बरसात कम होने के बाद हेमकुंड साहिब की यात्रा ने भी रफ्तार पकड़ ली है। इन दिनों रोजाना करीब 1500 से 1800 श्रद्धालु हेमकुंड साहिब पहुंच रहे हैं। फूलों की घाटी पहुंचने वाले पर्यटक भी हेमकुंड साहिब के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।

हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के मैनेजर सेवा सिंह ने बताया कि यात्रा सुगम और व्यवस्थित तरीके से चल रही है। 16 सितंबर को 1894 श्रद्धालुओं ने हेमकुंड साहिब के दर्शन किए।

उन्होंने बताया कि 16 सितंबर तक कुल 3,26,828 श्रद्धालु हेमकुंड साहिब में मत्था टेक चुके हैं। श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है और यात्रा धीरे-धीरे फिर से रफ्तार पकड़ रही है।

Also Read This

मां की मौत, पिता की बेरुखी से दर-दर भटकता रहा रुद्र प्रताप। अब प्रशासन ने थामा हाथ

देहरादून, 17 सितंबर 2026: पारिवारिक प्रताड़ना और आर्थिक तंगी के चलते पढ़ाई से दूर हुए रुद्र प्रताप नेगी के लिए देहरादून जिला प्रशासन ने...

RTI खुलासा : उपभोक्ता आयोगों से घट रहा लोगों का भरोसा! 10 साल से ज्यादा पुराने केस लंबित

काशीपुर: उपभोक्ताओं को त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से बनाए गए उपभोक्ता आयोगों में बड़ी संख्या में मामले वर्षों से लंबित हैं। उत्तराखंड में...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts