भीषण हादसा : कार-बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में एक की मौत

Rudraprayag Road Accident: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग-पोखरी मोटर मार्ग पर बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सत्तेराखाल से करीब चार किलोमीटर पीछे मायकोटी डाट पुल के समीप कार और बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मायकोटी डाट पुल के पास हुआ हादसा […]

Rudraprayag Road Accident: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग-पोखरी मोटर मार्ग पर बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सत्तेराखाल से करीब चार किलोमीटर पीछे मायकोटी डाट पुल के समीप कार और बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।

मायकोटी डाट पुल के पास हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह बाइक सवार युवक रुद्रप्रयाग की ओर ड्यूटी के लिए जा रहे थे। वहीं, दूसरी ओर कार सवार नागनाथ पोखरी की ओर जा रहा था। इसी दौरान मायकोटी डाट पुल के समीप दोनों वाहनों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस की ओर से हादसे के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल हादसे से जुड़ी अन्य जानकारी जुटाई जा रही है।

 

Also Read This

बिग ब्रेकिंग: उत्तराखंड भाजपा को मिले नए प्रदेश प्रभारी और सह प्रभारी । पढ़िए

देहरादून: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक स्तर पर बड़ा बदलाव किया है। बीजेपी ने राम माधव को उत्तराखंड...

बड़ी खबर : रातोंरात उजड़ गया आम का बाग, तीन दर्जन से ज्यादा हरे पेड़ों पर चली आरी

पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा, मशीनें जब्त और मुकदमा दर्ज; लकड़ी मौके से गायब होने पर वन विभाग की भूमिका भी सवालों...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts