गुड न्यूज़: देहरादून में इस दिन लगेगा रोजगार मेला। 904 पदों पर भर्ती का मौका

देहरादून। उत्तराखंड के युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर सामने आया है। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, देहरादून की ओर से आगामी 29 सितंबर 2026 को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की 18 प्रतिष्ठित कंपनियां प्रतिभाग करेंगी और विभिन्न पदों पर कुल 904 रिक्तियों के लिए अभ्यर्थियों का […]

देहरादून। उत्तराखंड के युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर सामने आया है। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, देहरादून की ओर से आगामी 29 सितंबर 2026 को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।

रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की 18 प्रतिष्ठित कंपनियां प्रतिभाग करेंगी और विभिन्न पदों पर कुल 904 रिक्तियों के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।

रोजगार मेला सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय परिसर में आयोजित होगा।

देहरादून समेत अन्य जिलों के युवा भी कर सकेंगे प्रतिभाग

क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी ममता चौहान नेगी ने बताया कि रोजगार मेले में देहरादून के साथ-साथ उत्तराखंड के अन्य जनपदों के बेरोजगार युवा भी प्रतिभाग कर सकते हैं।

इच्छुक अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय परिसर में प्री-रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था की गई है। युवाओं से समय रहते पंजीकरण कराने की अपील की गई है। हालांकि, रोजगार मेले के दिन भी पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

रोजगार मेले में जाने से पहले ये दस्तावेज जरूर ले जाएं

रोजगार मेले में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपने साथ जरूरी दस्तावेज लाने होंगे। विभाग के अनुसार अभ्यर्थियों को:

  • अपना बायोडाटा/Resume
  • मूल शैक्षणिक एवं अन्य प्रमाण-पत्र
  • प्रमाण-पत्रों की छायाप्रतियां
  • सेवायोजन कार्यालय का पंजीयन कार्ड
  • वैध पहचान पत्र

साथ लाना अनिवार्य होगा।

ये कंपनियां लेंगी रोजगार मेले में हिस्सा

29 सितंबर को होने वाले रोजगार मेले में कई निजी क्षेत्र की कंपनियां शामिल होंगी। इनमें कैंप 108, स्काई विंग एडवाइजर प्राइवेट लिमिटेड, बजाज ऑटो लिमिटेड, बजाज कैपिटल, टाटा इलेक्ट्रॉनिक, टाटा मोटर्स, आरएसपीएल मैनपॉवर, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बार्बीक्यूनेशन, अकल इनफॉरमेशन सिस्टम लिमिटेड गुरुग्राम, मेंटर वाटर एक्सपर्ट और नील मेटल हरिद्वार समेत अन्य कंपनियां शामिल हैं।

दुबई में नौकरी का भी मौका

रोजगार मेले के साथ युवाओं के लिए दुबई में रोजगार का अवसर भी उपलब्ध कराया जा रहा है। सेवायोजन विभाग, उत्तराखंड द्वारा संचालित मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना के तहत युवाओं को दुबई के कंस्ट्रक्शन सेक्टर में रोजगार से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

इसके लिए आईटीआई/आईटीआई सर्टिफिकेट धारक अभ्यर्थी पात्र होंगे। प्रेस नोट के अनुसार फ्रेशर अभ्यर्थियों के लिए 6 माह का अनुभवतथा 18 वर्ष की आयु निर्धारित की गई है।

युवाओं से रोजगार मेले का लाभ उठाने की अपील

सेवायोजन विभाग ने देहरादून सहित प्रदेश के अधिक से अधिक बेरोजगार युवाओं से रोजगार मेले में शामिल होने और उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने की अपील की है। विभाग के अनुसार युवाओं को निजी क्षेत्र के साथ-साथ विदेश में रोजगार के अवसरों से जोड़ने के लिए ऐसे प्रयास किए जा रहे हैं।

रोजगार मेले की जरूरी जानकारी:
📅 तारीख: 29 सितंबर 2026
समय: सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक
📍 स्थान: क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, देहरादून
💼 कुल रिक्तियां: 904
🏢 भाग लेने वाली कंपनियां: 18
🌍 विशेष अवसर: दुबई में कंस्ट्रक्शन सेक्टर में रोजगार

 

Also Read This

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में पहुंची दुनिया की सबसे छोटी नस्ल की नैनो गाय

आंध्र प्रदेश की रमन्यापेट नादीपथी नैनो गाय की एक जोड़ी पहुंची दून देहरादून में पहली बार नैनो गाय को देखकर खिले पशु प्रेमियों...

बड़ी खबर: सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद भी नहीं थमा विवाद, कुकरेड़ा सिंचाई योजना की जांच पर उठे सवाल

शिकायतकर्ता ने लगाया काम नहीं होने और झूठी रिपोर्ट लगाने का आरोप, विभाग ने योजना को बताया सुचारूमोरी/उत्तरकाशी। 24 सितंबर। रिपोर्ट- नीरज उत्तराखंडी ग्राम...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts