बड़ी खबर: टोंस नदी में मिला डाककर्मी का शव,पुलिस जांच जारी

त्यूनी। 23 सितंबर 2026।नीरज उत्तराखंडी  त्यूनी थाना क्षेत्र में बुधवार को टोंस नदी में एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही त्यूनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया। पुलिस और एसडीआरएफ के जवानों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नदी से […]

त्यूनी। 23 सितंबर 2026।नीरज उत्तराखंडी 
त्यूनी थाना क्षेत्र में बुधवार को टोंस नदी में एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही त्यूनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया। पुलिस और एसडीआरएफ के जवानों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नदी से शव को बाहर निकाला।

मृतक की पहचान विनोद शोकटा (लगभग 40-45 वर्ष), पुत्र स्वर्गीय गुणानंद शोकटा, निवासी ग्राम भगवत, तहसील एवं थाना त्यूनी, जिला देहरादून के रूप में हुई। बताया गया है कि विनोद शोकटा त्यूनी डाकघर में कार्यरत थे।

पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए विकासनगर भेज दिया। फिलहाल मृत्यु के वास्तविक कारणों को लेकर स्थिति पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

अचानक मौत से क्षेत्र में शोक

विनोद शोकटा की अचानक हुई मौत की खबर से देवघार क्षेत्र में शोक की लहर है। स्थानीय लोगों के अनुसार वह मिलनसार और कर्मठ व्यक्ति थे। उनके असामयिक निधन से परिजनों और परिचितों में गहरा दुख है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। मृत्यु की परिस्थितियों को लेकर पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की स्थिति स्पष्ट होगी।

Also Read This

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में पहुंची दुनिया की सबसे छोटी नस्ल की नैनो गाय

आंध्र प्रदेश की रमन्यापेट नादीपथी नैनो गाय की एक जोड़ी पहुंची दून देहरादून में पहली बार नैनो गाय को देखकर खिले पशु प्रेमियों...

बड़ी खबर: सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद भी नहीं थमा विवाद, कुकरेड़ा सिंचाई योजना की जांच पर उठे सवाल

शिकायतकर्ता ने लगाया काम नहीं होने और झूठी रिपोर्ट लगाने का आरोप, विभाग ने योजना को बताया सुचारूमोरी/उत्तरकाशी। 24 सितंबर। रिपोर्ट- नीरज उत्तराखंडी ग्राम...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts