बड़ी खबर :  UKSSSC की इस लिखित परीक्षा में आज कितने अभ्यर्थी हुए शामिल? पढ़ें पूरी रिपोर्ट

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की ओर से विज्ञापन संख्या-74/उ30असेचअ/2025 के अंतर्गत विज्ञापित सहायक बोरिंग टेक्नीशियन और कंप्यूटर प्रोग्रामर पदों के लिए लिखित प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन रविवार, 27 सितंबर 2026 को देहरादून जनपद के छह परीक्षा केंद्रों में किया गया। आयोग की ओर से जारी प्रेस नोट के अनुसार, परीक्षा दो पालियों […]

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की ओर से विज्ञापन संख्या-74/उ30असेचअ/2025 के अंतर्गत विज्ञापित सहायक बोरिंग टेक्नीशियन और कंप्यूटर प्रोग्रामर पदों के लिए लिखित प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन रविवार, 27 सितंबर 2026 को देहरादून जनपद के छह परीक्षा केंद्रों में किया गया।

आयोग की ओर से जारी प्रेस नोट के अनुसार, परीक्षा दो पालियों में आयोजित हुई। प्रथम पाली में सहायक बोरिंग टेक्नीशियन की लिखित परीक्षा हुई, जिसमें 76.28 प्रतिशत अभ्यर्थी उपस्थित रहे। वहीं द्वितीय पाली में कंप्यूटर प्रोग्रामर की लिखित परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें 47.95 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।

CCTV और बायोमेट्रिक से निगरानी

आयोग ने बताया कि लिखित परीक्षा को पारदर्शिता और शुचिता के साथ संपन्न कराने के लिए परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे और जैमर लगाए गए थे। इसके साथ ही अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति भी दर्ज की गई।

परीक्षा के सफल संचालन के लिए आयोग कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया था। आयोग के अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया, सदस्य श्याम सुंदर सिंह रौतेला, सदस्य प्रताप सिंह शाह, सचिव एनएस डुंगरियाल, परीक्षा नियंत्रक लक्ष्मी राज चौहान सहित आयोग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी कंट्रोल रूम में मौजूद रहे।

ये भी पढ़े :

परीक्षा केंद्रों पर लाइव निगरानी

आयोग के अनुसार, कंट्रोल रूम से परीक्षा केंद्रों में आयोग द्वारा लगाए गए कैमरों के माध्यम से लाइव निगरानी की गई। आयोग ने परीक्षा के सफल संचालन के लिए जिला प्रशासन के अधिकारियों और कर्मचारियों का धन्यवाद भी ज्ञापित किया।

Also Read This

बदहाल : पांच करोड़ का मॉडल पशु चिकित्सालय, डेढ़ साल बाद भी सुविधाएं अधूरी

एडवांस सर्जरी, एक्सरे, अल्ट्रासाउंड और पैथोलॉजी जैसी सुविधाओं का इंतजार; पशुपालकों को इलाज के लिए करना पड़ रहा है दूसरे स्थानों का रुखनौगांव...

बड़ी खबर: देहरादून पंचायत उपचुनाव का कार्यक्रम जारी, 30 सितंबर से नामांकन; 12 अक्टूबर को मतदान

देहरादून, 27 सितंबर 2026। जनपद देहरादून में ग्राम पंचायतों और क्षेत्र पंचायतों के रिक्त पदों पर होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts