बड़ी खबर: ऑडेन कॉल से 29 ट्रैकर्स सुरक्षित निकाले, कालिंदी पास में हेलीकॉप्टर रेस्क्यू जारी

ऑडेन कॉल से 29 ट्रैकर्स का सफल हेली रेस्क्यू हर्षिल हेलिपैड पर प्राथमिक उपचार के बाद सभी अपने गंतव्य को रवाना | कालिंदी पास में हेली रेस्क्यू अभियान जारी उत्तरकाशी। 28 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी  उच्च हिमालयी क्षेत्रों में फंसे ट्रैकर्स को सुरक्षित निकालने के लिए चलाए जा रहे राहत एवं बचाव अभियान के बीच ऑडेन […]

  • ऑडेन कॉल से 29 ट्रैकर्स का सफल हेली रेस्क्यू
  • हर्षिल हेलिपैड पर प्राथमिक उपचार के बाद सभी अपने गंतव्य को रवाना | कालिंदी पास में हेली रेस्क्यू अभियान जारी

उत्तरकाशी। 28 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी 

उच्च हिमालयी क्षेत्रों में फंसे ट्रैकर्स को सुरक्षित निकालने के लिए चलाए जा रहे राहत एवं बचाव अभियान के बीच ऑडेन कॉल (Auden’s Col) क्षेत्र से सभी 29 ट्रैकर्स का सफलतापूर्वक हेली रेस्क्यू कर लिया गया है।

रेस्क्यू किए गए सभी ट्रैकर्स को हेलीकॉप्टर के माध्यम से हर्षिल हेलिपैड लाया गया। यहां उन्हें प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया गया। प्रशासन के अनुसार सभी ट्रैकर्स का स्वास्थ्य सामान्य है। प्राथमिक उपचार के बाद सभी ट्रैकर्स अपने-अपने गंतव्य के लिए सुरक्षित रूप से रवाना हो गए।

कालिंदी पास में रेस्क्यू जारी

उधर, कालिंदी पास क्षेत्र में भी हेली रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है। दुर्गम एवं ऊंचाई वाले हिमालयी क्षेत्रों में मौसम और भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन को चरणबद्ध तरीके से संचालित किया जा रहा है।

इससे पहले मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र पहुंचकर उच्च हिमालय में फंसे पर्वतारोहियों के लिए चलाए जा रहे राहत एवं बचाव अभियान की समीक्षा की थी। उन्होंने सभी पर्वतारोहियों की सुरक्षित वापसी के लिए युद्धस्तर पर रेस्क्यू अभियान चलाने के निर्देश दिए थे।

सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन के अनुसार, उत्तरकाशी में 10 ट्रेकिंग दलों के 136 पर्वतारोही फंसे थे, जबकि बागेश्वर में तीन दलों के 43 पर्वतारोहियों को सुरक्षित स्थान पर रोका गया था। उत्तरकाशी के जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के अनुसार पर्वतारोहियों से सैटेलाइट के माध्यम से लगातार संपर्क बना हुआ है और सभी सुरक्षित हैं।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शार्दुल गुसाईं के अनुसार विभिन्न दल कालिंदी पास, ऑडेन कॉल पास, माउंट सुदर्शन, भागीरथी-II, जोगिन-I, शिवलिंग-I एवं II, सतोपंथ और श्रीकंठ चोटियों के अभियानों पर निकले थे।

फैक्ट बॉक्स

– ऑडेन कॉल से हेली रेस्क्यू: 29 ट्रैकर्स
– रेस्क्यू के बाद: हर्षिल हेलिपैड पर प्राथमिक उपचार
– स्वास्थ्य स्थिति: सभी सामान्य
– वर्तमान स्थिति: सभी अपने गंतव्य को रवाना
– कालिंदी पास: हेली रेस्क्यू अभियान जारी
– उत्तरकाशी में पहले दर्ज: 10 दलों के 136 पर्वतारोही
– बागेश्वर में: 3 दलों के 43 पर्वतारोही सुरक्षित स्थान पर रोके गए।

Also Read This

बड़ी खबर: जानकीचट्टी के मुहाने पर कूड़े का डंप, दुर्गंध से श्रद्धालु और स्थानीय परेशान

ज्ञापन के बाद भी नहीं हुआ निस्तारण, यात्रा सीजन में सफाई व्यवस्था पर उठे सवालबड़कोट, उत्तरकाशी। 28 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी यमुनोत्री धाम यात्रा के...

बड़ी खबर : 30 हजार किलो की डिमांड, फिर भी बागवान खाली हाथ

मोरी/ उत्तरकाशी। 28 सितंबर 2026,रिपोर्ट -नीरज उत्तराखंडी सेब तुड़ान के बाद जरूरी कॉपर दवा के लिए बाजार पर निर्भर मोरी के बागवान उद्यान...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts