मौसम अपडेट: इन 5 जिलों में हल्की बारिश के आसार

देहरादून। उत्तराखंड में लगातार तीन दिनों तक खराब मौसम के बाद मंगलवार को मौसम साफ रहा। दिनभर चटख धूप खिलने से लोगों को ठंड से राहत मिली। वहीं मैदानी इलाकों में तापमान सामान्य के आसपास दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार, 30 सितंबर को प्रदेश के पांच पर्वतीय जिलों में कुछ […]

देहरादून। उत्तराखंड में लगातार तीन दिनों तक खराब मौसम के बाद मंगलवार को मौसम साफ रहा। दिनभर चटख धूप खिलने से लोगों को ठंड से राहत मिली। वहीं मैदानी इलाकों में तापमान सामान्य के आसपास दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार, 30 सितंबर को प्रदेश के पांच पर्वतीय जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है, जबकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

मंगलवार को खिली चटख धूप

मंगलवार सुबह से ही प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहा। दिनभर धूप खिलने से ठंड का अहसास कम हुआ। देहरादून में अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य के करीब रहा।

वहीं दून का न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से करीब एक डिग्री कम रहा।

इन पांच जिलों में आज बारिश के आसार

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 30 सितंबर को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है।

वहीं प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। पर्वतीय क्षेत्रों में तापमान सामान्य से करीब एक से दो डिग्री कम दर्ज किया गया।

दो अक्टूबर से मौसम साफ रहने का अनुमान

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है। 2 अक्टूबर से प्रदेश में मौसम साफ रहने का अनुमान है। हालांकि 5 अक्टूबर को कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने के आसार हैं।

Also Read This

क्राइम : देहरादून में चोरों के हौसले बुलंद, रिस्पना फ्लाईओवर के नीचे से स्कूटी चोरी

रिपोर्ट-गिरीश चंदोलादेहरादून। शहर में वाहन चोरी की घटनाओं को लेकर लोगों की चिंता बढ़ती जा रही है। 20 सितंबर की देर शाम करीब सात...

बिग ब्रेकिंग:जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल ने छोड़ी भाजपा

देहरादून। भाजपा नेता और प्रसिद्ध गायक जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल ने मंगलवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।मीडिया रिपोर्टों...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts