क्राइम: देहरादून में देह व्यापार का भंडाफोड़ । 3 महिलाएं और 3 पुरुष गिरफ्तार; नाबालिग रेस्क्यू

देहरादून, 2 अक्टूबर। राजधानी देहरादून के पटेलनगर थाना क्षेत्र के हरभजवाला में किराये के मकान में चल रहे कथित देह व्यापार के धंधे का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने मौके से तीन महिलाओं और तीन पुरुषों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार लोगों में रैकेट का कथित सरगना भी शामिल है। […]

देहरादून, 2 अक्टूबर। राजधानी देहरादून के पटेलनगर थाना क्षेत्र के हरभजवाला में किराये के मकान में चल रहे कथित देह व्यापार के धंधे का पुलिस ने खुलासा किया है।

पुलिस ने मौके से तीन महिलाओं और तीन पुरुषों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार लोगों में रैकेट का कथित सरगना भी शामिल है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक नाबालिग को भी रेस्क्यू किया।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मारा छापा

पुलिस के मुताबिक, 1 अक्टूबर को मुखबिर से हरभजवाला स्थित नीलकंठ एन्क्लेव में देह व्यापार संचालित होने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने एक किराये के मकान में छापा मारा।

पुलिस के अनुसार, मौके से तीन महिलाएं और तीन पुरुष मिले। तलाशी के दौरान 18 हजार रुपये नकद, आपत्तिजनक सामग्री और दवाइयांबरामद होने की बात कही गई है।

दिल्ली से महिलाओं को बुलाने का आरोप

पुलिस की पूछताछ में कथित तौर पर सामने आया कि मकान किराये पर लेकर देह व्यापार संचालित किया जा रहा था। पुलिस के अनुसार, कथित सरगना दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों से महिलाओं को ग्राहकों की मांग के आधार पर देहरादून बुलाता था।

पुलिस के मुताबिक, ग्राहकों से व्हाट्सऐप के जरिए संपर्क किया जाता था और महिलाओं की तस्वीरें भेजी जाती थीं। ग्राहक की पसंद के बाद महिलाओं को किराये के कमरे या ग्राहक द्वारा बताए गए स्थान पर भेजे जाने का आरोप है।

मसूरी घुमाने के बहाने नाबालिग को देहरादून लाने का आरोप

पुलिस के अनुसार, रेस्क्यू की गई नाबालिग को आरोपी के एक साथी द्वारा दिल्ली से मसूरी घुमाने के बहाने देहरादून लाया गया था। आरोप है कि देहरादून पहुंचने के बाद उसे देह व्यापार के लिए मजबूर करने का प्रयास किया गया।

पुलिस के मुताबिक, विरोध करने पर नाबालिग को कमरे में रोककर रखा गया था। पुलिस ने उसे वहां से मुक्त कराकर संरक्षण में लिया है।

POCSO और अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पटेलनगर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज की है। मामले में POCSO एक्ट और अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम समेत संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई है।

पुलिस अब कथित रैकेट से जुड़े अन्य लोगों और इसके नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है।

Also Read This

देहरादून में गूंजे पंजाब के लोकसंगीत के सुर, SBS यूनिवर्सिटी में ‘इकोज़ ऑफ पंजाब’ म्यूजिकल इवनिंग

देहरादून। पंजाब की समृद्ध लोकसंगीत और सांस्कृतिक विरासत को देहरादून में जीवंत करते हुए सरदार भगवान सिंह यूनिवर्सिटी (SBSU) में ‘इकोज़ ऑफ पंजाब’ (Echoes...

नशा मुक्त भारत का संदेश लेकर दौड़े युवा,डॉल्फिन इंस्टिट्यूट में 5 किमी हेल्थ वॉक/रन का आयोजन

देहरादून, 1 अक्टूबर 2026। नशा मुक्त भारत अभियान के तहत डॉल्फिन (पीजी) इंस्टीट्यूट ऑफ बायोमेडिकल एंड नेचुरल साइंसेज (डीआईबीएनएस), मांडूवाला में “मेरा स्वास्थ्य, मेरा...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts