हादसा: 300 मीटर गहरी खाई में गिरी कार। एक की मौत, दो घायल

त्यूणी-चिल्लाड़ मार्ग पर हादसा; पुलिस और एसडीआरएफ ने खाई में उतरकर दोनों घायलों को निकाला त्यूणी/चिल्लाड़, 2 अक्टूबर।नीरज उत्तराखंडी  तहसील त्यूणी अंतर्गत चिल्लाड़ राजस्व पुलिस क्षेत्र में शुक्रवार शाम करीब 4:45 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ […]

  • त्यूणी-चिल्लाड़ मार्ग पर हादसा; पुलिस और एसडीआरएफ ने खाई में उतरकर दोनों घायलों को निकाला

त्यूणी/चिल्लाड़, 2 अक्टूबर।नीरज उत्तराखंडी 
तहसील त्यूणी अंतर्गत चिल्लाड़ राजस्व पुलिस क्षेत्र में शुक्रवार शाम करीब 4:45 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए।

हादसा उस समय हुआ जब UP37P6641 नंबर की Ford Freestyle कार अनियंत्रित होकर सड़क से बाहर निकल गई और करीब 200 से 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना के समय कार में तीन लोग सवार थे।

हादसे की सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष त्यूणी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एसडीआरएफ की टीम को भी तत्काल रेस्क्यू के लिए बुलाया गया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ टीम ने गहरी खाई में उतरकर राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। दुर्गम पहाड़ी भूभाग और गहरी खाई के कारण रेस्क्यू टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

रेस्क्यू के दौरान वाहन में सवार तीन लोगों को खाई में तलाशा गया। इनमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जबकि दो अन्य घायल अवस्था में मिले।

पुलिस और एसडीआरएफ जवानों ने दोनों घायलों को सुरक्षित खाई से बाहर निकाला। इसके बाद 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) त्यूणी भेजा गया।

मृतक की पहचान

पुलिस के अनुसार हादसे में मृतक की पहचान दुर्गेश चौधरी (39 वर्ष), पुत्र रणवीर सिंह, निवासी फतापुर, पोस्ट सीभौली, जिला हापुड़, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।

दो घायल

हादसे में सुनील मंडल (27 वर्ष), पुत्र लक्ष्मण मंडल, निवासी महावीर एन्क्लेव, दिल्ली तथा ऋषभ, निवासी देहरादून घायल हुए हैं। ऋषभ के संबंध में अन्य जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस ने शुरू की जांच

हादसे के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से बाहर निकलने के बाद गहरी खाई में गिरा। पुलिस ने घटना के संबंध में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Also Read This

हादसा : गहरी खाई में गिरी कैंचीधाम से लौट रही स्कॉर्पियो । एक युवक की मौत; चार घायल

नैनीताल, 3 अक्टूबर। ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):-उत्तराखंड के नैनीताल जिले में ज्यूलिकोट-भवाली मार्ग पर शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। भूमियाधार...

ब्रेकिंग : छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी । इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

देहरादून, 3 अक्टूबर। नीरज उत्तराखंडी। अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), OBC एवं EBC वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए राहत की खबर है। शैक्षणिक...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts