हादसा : सड़क पर पलटा अनियंत्रित मैक्स वाहन, महिला की मौत

विकासनगर, 3 अक्तूबर। नीरज उत्तराखंडी  जुड्डो से करीब 400 मीटर पहले शनिवार दोपहर एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में वाहन सवार 70 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को 108 एंबुलेंस से उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य […]

विकासनगर, 3 अक्तूबर। नीरज उत्तराखंडी 

जुड्डो से करीब 400 मीटर पहले शनिवार दोपहर एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में वाहन सवार 70 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को 108 एंबुलेंस से उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विकासनगर में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार वाहन संख्या UK10TA 0482 देहरादून से विकासनगर होते हुए पुरोला, उत्तरकाशी जा रहा था। वाहन में चालक समेत कुल नौ लोग सवार थे, जिनमें चार महिलाएं और पांच पुरुष शामिल थे। दोपहर करीब 2:10 बजे जुड्डो से लगभग 400 मीटर पहले वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया।

हादसे की सूचना 112 के माध्यम से कोतवाली विकासनगर पुलिस को मिली। सूचना पर डाकपत्थर चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एसडीआरएफ टीम को भी घटनास्थल पर भेजा गया। पुलिस और एसडीआरएफ ने मौके पर रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को बाहर निकाला।

हादसे में पवित्रि देवी पत्नी स्व. रामानंद (70), निवासी गुदियाड गांव, थाना पुरोला, उत्तरकाशी की मौके पर ही मृत्यु हो गई। वहीं कृष्णा पत्नी मेहरबान सिंह (55), निवासी पुरोला, उत्तरकाशी गंभीर रूप से घायल हुई हैं और उनका विकासनगर सीएचसी में उपचार चल रहा है।

पुलिस ने मृतका के पंचायतनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Also Read This

ब्रेकिंग : छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी । इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

देहरादून, 3 अक्टूबर। नीरज उत्तराखंडी। अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), OBC एवं EBC वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए राहत की खबर है। शैक्षणिक...

बड़ी खबर: अंतिम मतदाता सूची जारी।  जानिए कितने नाम कटे ,कितने नए नाम जुड़े?

Uttarakhand Voter List 2026: उत्तराखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आज, 3 अक्टूबर 2026, अंतिम...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts